Air Pollution in House: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत उसके आस-पास के शहर की हवा का हाल बहुत ही खराब हो गई है। इन दिनों हर तरफ दिल्ली के वायु प्रदूषण की बात हो रही है। ‘वायु प्रदूषण’ ये सुनते ही लोगों के दिमाग में फैक्ट्री के चिमनी से निकलने वाला धुआं, सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों से निकलने वाला धुआं और कंस्ट्रक्शन साइट से निकलने वाली धूल और धुआं ये सभी वायु प्रदूषण के बहारी कारक है। हमेशा लोगों को लगता है कि वायु प्रदूषण सिर्फ इन्हीं सब कारणों से पैदा होता है। काफी हद तक ये कथन सही भी है। लेकिन आपने कभी ये सोचा है कि जिस घर में आप रहते हैं, उसकी हवा कितनी शुद्ध है।
घर के अंदर वायु प्रदूषण
डॉ. विक्रम जग्गी के अनुसार, अक्सर लोगों को लगता है कि जिस घर में वो रह रहे हैं उसकी हवा अच्छा ही होगी। लेकिन असलिय इससे बिल्कुल ही अलग है। लोगों को ये समझना होगा कि जिस घर में वो रहे हैं उसकी हवा भी बाहर से ही आ रही हैं। इसके अलावा घर अंदर भी कई सारी ऐसी चीजे होती हैं जिसकी वजह से घर के अंदर भी वायु प्रदूषण होता है।
क्या कहती है स्टडी
डॉ. विक्रम जग्गी ने बताया कि घर के मंदिर में जलने वाली अगरबत्ती, मोस्किटो क्लोइल (मोटिन) और हवन जैसी चीजों से निकलने वाले धुएं से भी वायु प्रदूषण फैलता है। डॉ. विक्रम ने कहा कि एक स्टडी के अनुसार, अकेले मोस्किटो क्लोइल से निकलने वाला धुआं, 10 सिगरेट से निकलने वाले धुएं के बराबर है। इससे होने वाले नुकसान का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rich Protein Food: इस टेस्टी डिश से भूख मिटाए, परफेक्ट फीगर भी पाए, यहां देखें Recipe
हवन और अगरबत्ती भी वायु प्रदूषण का कारण
डॉ. विक्रम ने घर में होने वाले हवन को लेकर कहा कि, घर के अंदर होने वाला हवन भी वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि एक स्टडी में बताया गया है कि हवन करने वाले पुजारियों के फेफड़ों का फक्शन लगातार गिरते ही जा रहा है। डॉ. विक्रम ने पुणे के एक रिसर्च सेंटर की स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि घर के मंदिर में जलने वाली अगरबत्ती से भी वायु प्रदूषण फैलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
4 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
8 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
12 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
14 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines