72nd Miss Universe Competition: एक ऐतिहासिक कदम में, इस साल 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में इतिहास में पहली बार दो ट्रांसजेंडर प्रतियोगी शामिल होंगे। जिसमें 23 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट मरीना मचेटे ने हाल ही में मिस पुर्तगाल का खिताब जीता और वहीं दूसरी तरफ सुश्री माचेटे अब रिक्की कोले के साथ ताज के लिए प्रतिस्पर्धा (Competition) करेंगी, जिन्होंने जुलाई में मिस नीदरलैंड का खिताब जीता था। यह एक 28 वर्षीय ट्रांस महिला हैं जो पिछले 5 सालों से एक फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही हैं।
माचेटे के बारे में – फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती हैं
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला माचेटे फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम कर रही हैं। एक यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट में उन्होनें बताया कि ”एक ट्रांस महिला के रूप में मैं रास्ते में कई बाधाओं से गुजरी हूं, लेकिन सौभाग्य से, और विशेष रूप से मेरे परिवार के साथ, प्यार से में यहां तक पहुंची हूं। उन्होंने इस प्रतियोगी के माध्यम से कई बातों को साझा करते हुए बताया कि एक ट्रांस महिला के रूप में अपनी यात्रा को शुरू करना कई चुनौतियों से भरा था।
माचेटे
रिक्की कोले- ट्रांसजेंड करवाने का कारण
दूसरी ओर, रिक्की कोले नीदरलैंड के एक शहर ब्रेडा से हैं। पुरुष के रूप में जन्मे कोले ने अपने करियर की शुरूआत ट्रांसजेंडर के रूप में की है। उनका ट्रांसजेंड करवाने का लक्ष्य दूसरों को सशक्त बनाने और भेदभाव को मिटाना है। कोले का मिशन सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है।
रिक्की कोले
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के ट्रांस प्रतियोगी और मालिक
आपको बता दें माचेटे और कोले से पहले, एंजेला पोंस ने 2018 में स्पेन का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली ट्रांस प्रतियोगी के रूप में इतिहास रचा था। वहीं मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन की मालिक खुद एक ट्रांसजेंडर महिला ऐनी जक्कापोंग जकरजुताटिप हैं।
Miss Universe Competition
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
2 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
16 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
18 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
19 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
21 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
21 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
21 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
23 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines