42 साल का एक शख्स, ना कोई परिवारिक जिम्मेदारी, ना कर्ज, ना गाड़ी, ना घर बस बैंक में 2.5 करोड़ की सेविंग और एक थका हुआ दिल। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर उसने अपनी कहानी शेयर की जिसमें बताया कि किस तरह उसकी नौकरी ने उसकी जिंदगी को बोझ बना दिया है। उसकी पोस्ट ने हजारों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इकनोमिक तौर पर मजबूत होने के बावजूद वो मेंटल और फिजिकल थकान से टूट चुका है और अब नौकरी छोड़ने का मन बना रहा है।
अकेली जिंदगी और थक चुकी सोच
उस शख्स ने बताया कि उसने कभी शादी नहीं की और ना ही कोई प्लान है। वह अकेला है और अपनी सेविंग्स को फिक्स्ड डिपॉजिट में पार्क कर चुका है। उसका कहना है कि वो अमेरिका में थोड़े वक्त काम कर चुका है जिससे रिटायरमेंट के बाद हर महीने लगभग $1000(लगभग ₹86,054) की इनकम हो सकती है। इसके बावजूद वह मेंटली टूट चुका है।
नौकरी से जुड़ा तनाव
उसने लिखा कि उसका 9 से 5 वाला काम अब एक बोझ बन गया है। हर वक्त टेंशन, डेडलाइन का डर और थकावट ने उसकी जिंदगी को निगल लिया है। वह कहता है कि उसे क्रॉनिक फटीग (लगातार थकान) हो गया है और अब उसे सब कुछ नापसंद होने लगा है। उसकी हालत ये हो गई है कि वह अपने काम से नफरत करने लगा है।
नया काम ढूंढना आसान नहीं
उसने बताया कि वह टेक इंडस्ट्री में नहीं है और उसकी नौकरी काफी यूनिक है। ऐसे में अगर वह नौकरी छोड़ता है तो दोबारा वैसा ही मौका मिलना नामुमकिन होगा। यही वजह है कि वह नौकरी छोड़ने से डर रहा है, लेकिन मेंटल स्थिति ऐसी है कि अब संभालना मुश्किल हो गया है।
यूजर्स की राय और सलाह
Reddit पर कई यूजर्स ने उसे अलग-अलग सुझाव दिए। किसी ने कहा कि कम तनख्वाह वाली या फ्रीलांस जॉब कर लो तो किसी ने सुझाव दिया कि पहले एक लंबा ब्रेक ले लो और फिर सोचो। एक यूजर ने लिखा, “अगर सीधे नौकरी छोड़ दोगे तो शुरू में अच्छा लगेगा, लेकिन बाद में खालीपन अंदर से खा जाएगा।” कई लोगों ने उसे मेंटल हेल्थ और हेल्थ इंश्योरेंस पर निवेश करने की भी सलाह दी।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
6 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
7 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
8 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
10 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
11 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
14 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
15 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines