Asli Gud Ki Pahchan: गुड़ को सिर्फ गाने के रस से नहीं बनाया जाता. आजकल मार्केट में कई तरह के गुड़ बिक रहे हैं, जिसमें 3 वैरायटी बहुत पसंद की जाती हैं. पहला खजूर के रस से तैयार किया जाने वाला गुड़, दूसरा गन्ने के रस और तीसरा नारियल से तैयार किया जाता है. हालांकि, प्राथमिकता गन्ने के रस से बने गुड़ को दी जाती है. इसलिए इसकी मार्केट में काफी डिमांड भी है, लेकिन इसमें मिलावट भी खूब की जा रही है. अब केमिकल से बने गुड़ को मार्केट में बेचा जाने लगा है. यह हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है. इसलिए हम आपके साथ शेफ पंकज भदौरिया के द्वारा बताए गए 3 ऐसे टिप्स साझा कर रहे हैं, जो यकीनन खरीदते वक्त काम आएंगे.
इसे भी पढ़ें- अलिपुर में नकली देसी घी की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, ऐसे में यहां जानिए असली देसी घी की क्या पहचान है
गुड़ खरीदने के आसान टिप्स | How to Buy Perfect Jaggery
गुड़ का रंग- शेफ पंकज के मुताबिक गुड़ को खरीदने से पहले उसके रंग पर ध्यान देना चाहिए. अगर गुड़ का रंग डार्क है तो इसका मतलब है कि वो असली है. वहीं, इसका रंग लाइट ब्राउन है तो इसका मतलब है कि इसे केमिकल की मदद से तैयार किया गया है.
गुड़ का स्वाद- मार्केट में गुड़ बहुत सारे मिलेंगे. इसलिए आप चखकर गुड़ को खरीदें. अगर गुड़ का स्वाद नमकीन और हल्का खट्टा है तो इसे ना खरीदें. असली गुड़ मीठा होता है और इसमें नमकीन स्वाद बिल्कुल भी नहीं आता.
गुड़ की बनावट- असली गुड़ की खासियत होती है कि ये आसानी से टूटता नहीं है और बहुत सख्त होता है. अगर ये बहुत ही आसानी से टूट गया या टुकड़े हो गए हैं तो समझ लीजिए इसमें मिलावट की गई है. इस गुड़ को केमिकल ट्रीटमेंट के जरिए बनाया गया है.
असली गुड़ की पहचान कैसे करें?
आप गुड़ को खरीदते वक्त पानी में डालकर चेक करें. आपको पानी में टुकड़े करके डालना होगा. अगर गुड़ पानी में अच्छी तरह से घुल गया है तो इसका मतलब है कि यह असली है. नकली गुड़ नीचे बैठ जाता है.
इसे भी पढ़ें- कोहनी का कालापन कैसे हटाएं? 10 रुपए में मिलने वाली इस चीज से काली कोहनी दिखने लगेगी साफ
संबंधित खबरें
पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
7 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
9 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
9 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
10 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
11 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
11 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
14 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
15 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
16 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines