Manali Trip Plan For 3 Days: इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा मनाली जाना पसंद करते हैं. दिसंबर के महीने में तो ये जगह बेहद खूबसूरत हो जाती है. यहां के नजारे कसम से दिल को छू जाते हैं, हरे-भरे जंगल और बर्फ से ढके पहाड़ यकीनन सुकून देने का काम करते हैं. ऐसे में अगर आप भी दिसंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 3 दिन मनाली के लिए बहुत हैं. आप दिल्ली से मनाली का ट्रिप बहुत ही आराम से प्लान कर सकते हैं. बस आपको यहां की फेमस जगहों में से खास जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाना होगा.
इसे भी पढ़ें- जरूरत से ज्यादा गिरने लगे हैं बाल तो तुरंत करा लें ये टेस्ट, जानिए किसकी कमी से बाल ज्यादा झड़ते हैं
तीन दिन का मनाली ट्रिप | 3 Days of Manali Trip From Delhi
पहला दिन- पहले दिन आप पूरा मनाली एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पर पहुंचने के बाद होटल में जाकर चेक इन करें और फिर मनाली की फेमस जगहों, जैसे हिडिम्बा टेंपल या मॉल रोड आदि घूमने के लिए जा सकते हैं.
दूसरा दिन- इसके बाद कुल्लू के दर्शन करने के लिए जाएं. कुल्लू में बहुत ही खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां पर महादेव का मंदिर भी मौजूद है. आप व्यास नदी के पास जाकर भी ट्रिप का मजा ले सकते हैं.
तीसरे दिन- कुल्लू के बाद आपको सोलांग वैली को एक्सप्लोर करने के लिए जाना है. यहां पर आपको कई एडवेंचर चीजें करने का मौका मिलेगा. आप यहां पर पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं.
काम आएंगे ये ट्रेवल टिप्स
- आप अपनी पसंद की जगह को ऐड कर 2 दिन का भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
- यहां पर जाने से पहले ही होटल को बुक कर लें. कई बार यहां आने के बाद होटल नहीं मिलता.
- अगर आप बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो बस से जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
- 3 दिन में आपको कम से कम 10 हजार रुपये का बजट मानकर चलना होगा. हालांकि, परिवार के हिसाब से पैसे ज्यादा हो सकते हैं.
- खाने-पीने की कुछ चीजें लेकर जाएं, जिससे आपको हर चीज बाहर से खरीदनी नहीं पड़ेगी.
- कपड़े और बाकी सामान भी देखकर रखें ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो.
- दवाई और पावर बैंक भी साथ रखें, जिससे फोन को चार्ज करने में परेशानी ना हो.
इसे भी पढ़ें- ये 4 एडवेंचर स्पोर्ट्स हर एज ग्रुप के लिए हैं बेस्ट, आप भी एक बार जरूर करें ट्राई
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
2 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
4 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
21 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
23 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines