H-1B Visa Fees: अमेरिका अब H-1B वीजा के लिए हर साल एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) एप्लिकेशन फीस वसूलेगा. इस नए नियम पर आईआईटी-मद्रास के निदेशक, कामकोटि वीजीनाथन ने कहा है कि ‘मैं इसे एक आशीर्वाद के रूप में देखता हूं और हमें इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करना चाहिए. हमें इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। गौरतलब है कि ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में साइन किए. आमतौर पर H-1B वीजा के लिए औसतन 6 लाख रुपये लगते थे और ये 3 साल के लिए मान्य होता था. वहीं, इसे फिर से फीस देकर 3 साल के लिए रिन्यू कराया जा सकता था. वहीं, अब सालाना 88 लाख रुपए के हिसाब से जोड़े तो अब अमेरिका में H-1B वीजा के लिए 6 साल में 5.28 करोड़ रुपये चुकाने होंगे
यह भी पढ़ें- H-1B Visa की फीस में हुए बदलाव से इंडिया को लगा बड़ा झटका, IT Services में इतने परसेंट की कटौती!
अमेरिका जाने का क्रेज होगा खत्म
निदेशक ने आगे कहा, इसका दोहरा प्रभाव है – ‘एक, जो छात्र यहां से वहां काम करने की इच्छा लेकर जाते हैं, वे शायद अब न जाएं और आईआईटी-मद्रास के निदेशक होने के नाते, मुझे खुशी है कि वे भारत में ही रहेंगे. मेरा मानना है कि एक देश के रूप में हमारे पास यहां शोध करने के बेहतरीन अवसर हैं… यही वह समय है जब जो छात्र वहां (अमेरिका) जाना चाहते हैं, वे यहां रहकर योगदान दे सकते हैं. पिछले 5 वर्षों में, आईआईटी-मद्रास में, हमारी केवल 5% आबादी ही भारत से बाहर रही है. यहां अमेरिका जाने का क्रेज खत्म हो गया है.’
वेबसाइट पर अपलोड हुआ ऑफिशियल मैन्युअल
अमेरिका ने H-1B वीजा की नई फीस से संबंधित ऑफिशियल मैन्युअल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. अमेरिका के US सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने H-1B वीजा के नए नियमों की नियमावली वेबसाइट पर प्रकाशित की है. ऐसे में अब H-1B वीजा की नई फीस ऑफिशियली लागू हो गई है. नियमावली में सामान्य रूप से H-1B वीजा की नई फीस को लेकर बार-बार पूछे जाने वाले सवालों का जवाब है और 21 सितंबर 2025 की रात 12:01 बजे (EST) के बाद किए जाने वाले H-1B वीजा आवेदन के साथ 100,000 डॉलर फीस देने का आदेश है.
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
6 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
58 mins agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines