Uttar Kumar: मशहूर हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार इन दिनों पुलिस कस्टडी में हैं. उत्तर कुमार पर रेप और लगातार शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप हैं. हालांकि, अब इस मामले में नया मोड़ आया है और अभिनेता ने चौंकाने वाला दावा किया है. बीते दिन जानकारी सामने आई थी कि उत्तर कुमार की तबीयत खराब थी और इस वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इस बीच उत्तर कुमार ने भी हैरान करने वाला दावा किया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता क्या दावा है?
क्या है उत्तर कुमार का दावा?
दरअसल, उत्तर कुमार के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट के अनुसार इसमें उत्तर कुमार की अस्पताल के बेड से एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें वो ऑक्सीजन मास्क लगाए बेसुध हालात में नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए इसके ऊपर लिखा गया कि पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान मशहूर हरियाणवी फिल्म एक्टर उत्तर कुमार के शरीर में जहर पाया गया है.
एक्टर के सपोर्ट में फैंस
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया कि इसकी सूचना पुलिस ने अभिनेता के परिवार को नहीं दी. साथ ही पुलिस ने ये भी नहीं बताया कि वो किस अस्पताल में हैं. इस पोस्ट के सामने आने के बाद उत्तर कुमार का फैनबेस भी हैरान और परेशान है. साथ ही एक्टर के सभी फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. कमेंट सेक्सन में यूजर्स ने उत्तर को सपोर्ट किया है.
क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले की बात करें तो उत्तर कुमार पर आरोप है कि उन्होंने जून के महीने में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया. साथ ही उत्तर पर शारीरिक शोषण के भी गंभीर आरोप हैं. मामले में पुलिस ने उत्तर कुमार अमरोहा में उनके फार्म हाउस से अरेस्ट किया था, जिसके बाद से अभिनेता लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें- हरियाणा मार्केटिंग घोटाले में Alok Nath को राहत, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
6 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
4 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
9 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines