Employment announcement : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने चुनाव से पहले राज्य में बेरोजगारों को बड़ी सौगात देने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। गहलोत ने बेरोजगारों की बड़ी मांग को मानते हुए तकनीकी शिक्षा (technical Education)आईटीआई विभाग में विभिन्न व्यवसायों एवं विषयों के कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर भर्ती की सहमति दे दी है। यह भर्ती राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 (संशोधित) के तहत की जाएंगी।
पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र में 14 पदों का सृजन
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर से संबंद्ध पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र जयपुर के लिए 14 पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। स्वीकृत पदों में फिजियोथैरेपिस्ट के 8, कनिष्ठ सहायक के 2 तथा साइक्लोजिकल काउंसलर, सूचना सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट के 1-1 पद शामिल हैं। गहलोत के इस निर्णय से केंद्र में आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल यानी कि शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात देते हुए रोडवेज बसों में मंथली पास बनवाने के लिए 90 फीसदी छूट का ऐलान किया था। मतलब कि मंथली पास बनाने के लिए अब महिलाओं और बालिकाओं को 10% पैसा ही देना होगा। गहलोत के इस कदम पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि चुनाव नजदीक आने के कारण सरकार यह कर रही है। गहलोत लगातार बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर मतदाताओं का लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बिहार के बाद अब राजस्थान में भी होगा जाति सर्वेक्षण, गहलोत बोले- जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
9 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
26 mins agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
1 hr agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
17 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
17 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
18 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
18 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
18 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines