Pakistan Player Represents India: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीति हो या खेल का मैदान, माहौल हमेशा गरम ही रहता है. पाकिस्तान के स्टार इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत ने 16 दिसंबर को बहरीन में एक निजी टूर्नामेंट में भाग लिया. हालांकि उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान का नहीं, बल्कि भारत का प्रतिनिधित्व किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया. अब इस खिलाड़ी को कड़ी सजा मिलने वाली है. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.
भारत के लिए खेला पाकिस्तानी खिलाड़ी
बहरीन में जीसीसी कप में भारत, पाकिस्तान, ईरान जैसे देशों के नाम पर टीम बनाई गई थी, जिसमें पाकिस्तान के स्टार कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने भारत की जर्सी भी पहनी और राष्ट्रीय ध्वज को शान से भी लहराया. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
अब पाकिस्तानी खिलाड़ी उबैदुल्लाह पर कार्रवाई होने वाली है. इस मामले के बाद पाकिस्तान कबड्डी महासंघ (पीकेएफ) के सचिव राणा सरवर ने घोषणा की है कि 27 दिसंबर को एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई है, जिसमें उबैदुल्लाह समेत 16 पाकिस्तानी कबड्डी खिलाड़ियों पर फैसला सुनाया जाएगा, जो बिना बोर्ड की अनुमति के बहरीन कबड्डी खेलने के लिए गए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल
मिलने वाली है सजा
स्पोर्टस्टार के मुताबिक राणा सरवर ने कहा “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि यह एक निजी आयोजन था जिसमें आयोजकों द्वारा भारत, पाकिस्तान, कनाडा, ईरान आदि के नाम से निजी टीमें बनाई गई थीं. लेकिन सभी टीमों में उनके अपने मूल के खिलाड़ी थे. भारतीय खिलाड़ियों ने भारतीय निजी टीम का प्रतिनिधित्व किया और उबैदुल्लाह ने उनके लिए खेला, जो इन परिस्थितियों में अस्वीकार्य है. इसलिए, पाकिस्तान टीम के नाम पर फर्जी तरीके से खेलने वाले इन खिलाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी”
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के बीच हुई तीखी नोकझोंक, साथी प्लेयर्स को करना पड़ा बीच-बचाव! वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
त्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
22 mins agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
2 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
17 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
19 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
19 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
19 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines