‘Paisa Bohot Hai Pyaar Chahiye’: एक पुरानी कहावत है, ‘आए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास’। नौकरी ढूंढ रहे एक शख्स के कुछ ही हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वायरल हो रही एक तस्वीर में एक धोखेबाज के साथ हुई उसकी व्हाट्सऐप चैट है, जो बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल, चेट्टी अरुण नामक एक शख्स को एक मैसेज मिला। सामने वाली (कथित तौर पर) ने अपने आप को एक बड़ी कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में जिम्मेदार प्रोफेशनल बताया। इसके बाद दोनों के बीच बात प्यार के आदान-प्रदान तक पहुंच गई। पढ़ें यह दिलचस्प मामला कैसे पहुंची यहां तक बात और फिर आखिरी जवाब क्या रहा…
16 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडलर पर यह पोस्ट शेयर करते हुए चेट्टी अरुण नामक इस शख्स ने बताया है कि उस एक दिन लावण्या नामक एक व्हाट्सऐप यूजर की तरफ से मैसेज आया। चैट में घोटालेबाज ने कहा कि उसे लिंक्डइन और Naukri.com जैसे पेशेवर नेटवर्क से चेट्टी के संपर्क विवरण प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि चेट्टी गूगल पर रिव्यू देकर पैसे कमाएंगे। हालांकि इस सवाल का जवाब देने की बजाय चेट्टी ने लावण्या नाम की प्रशंसा करते हुए उसका मतलब पूछ लिया। घोटालेबाज ने धन्यवाद कहते हुए वापस पहले वाले ऑफर पर आने को कहा, “क्या मैं पूर्ण विवरण और दैनिक इनाम पैकेज के साथ आगे बढ़ सकती हूं? यदि आपके पास 1-2 मिनट हैं तो मैं आपको सिखाऊंगी और आपको तुरंत अपना भुगतान मिल जाएगा’।
यह भी पढ़ें: दुनिया का इकलौता शहर, जहां दिन हो या रात-कभी 12 नहीं बजते; 11 के पीछे पागल हैं लोग
इसी बीच चेट्टी ने अपने नाम मतलब बताते हुए कहा, ‘मैं अद्भुत हूं’। इसके बाद सामने से उम्र, व्यवसाय जैसे व्यक्तिगत विवरण जानने की कोशिश की गई तो चेट्टी ने जवाब दिया, ‘अरे पैसा बहुत है लावण्या। प्यार चाहिए। प्यार के लिए कुछ कार्यक्रम हैं तो बताओ’। इसके बाद सामने से जवाब मिलता है कि यह कार्यक्रम प्यार के लिए नहीं है। यह कार्यशील कार्यक्रम है। अगर आप काम के लिए तैयार हैं तो कृपया मुझे बताएं। चेट्टी ने उत्तर दिया, ‘यार! फिर तो मतलब क्या ही करें अब। दुनिया में प्यार ही नहीं है लावण्या। लॉग मिडल ईस्ट में लड़ रहे हैं बताओ। मतलब प्यार तो है ही नहीं’।
यह भी पढ़ें: एक शख्स, जो औरतों के डर से 55 साल तक घर में रहा कैद; मर्दों से भी रहता है दूर
अब यह पोस्ट माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई ह और इसे अब तक 46 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वायरल व्हाट्सएप चैट को पढ़ने के बाद नेटिज़न्स हैरान रह गए और कमेंट्स की झड़ी लग गई। इनमें से कुछ की बातें तो एक यूजर ने लिखा है, ‘कैरेक्टर ब्रेक नहीं किया स्कैमर ने पर’। एक अन्य ने लिखा है, ‘हालांकि दृढ़ता के लिए 100 अंक😂’। तीसरे यूजर ने मजाक में कहा, ‘404 प्यार नहीं मिला 😂’। किसी ने पूछा, “लावण्या! यार, प्यार कहां है?’। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिख है, ‘सबसे मज़ेदार बात यह है कि उसने वैध रूप से कहा “प्यार के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है। wtf 🤣🤣🤣’।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, तनीषा सिंह ने 38 गेंदों में जड़ा शतक
1 day agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
1 day agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 day agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines