Bigg Boss 17: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने 105 दिन की लंबी जर्नी के बाद ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जैसे ही होस्ट सलमान खान ने उन्हें विनर घोषित किया, सेट के बाहर लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया लेकिन ईशा मालवीय (Isha Malviya) चेहरे पर निराशा लेकर सेट से बाहर निकलीं। ईशा ने मुनव्वर को नहीं बल्कि अभिषेक कुमार को विनर की ट्रॉफी का असली हकदार बताया। हालांकि शो के बाकी कंटेस्टेंट्स और सेलेब्स मुनव्वर की इस जीत से काफी खुश नजर आए लेकिन
इसे ट्रॉफी का असली हकदार मानती हैं ईशा
बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले के बाद ईशा मालवीय ने मीडिया से बातचीत की जहां उन्होंने बताया कि वह किस सदस्य को बिग बॉस के सीजन 17 की ट्रॉफी का असली हकदार मानती हैं। ईशा ने कहा, ‘मुझे फिनाले में बहुत मजा आया। मैं दोबारा से शो के सेट पर गई ये बहुत अच्छी फीलिंग थी और मुनव्वर फैंस की बदौलत जीत गया। अच्छा है बधाई।’ ईशा ने आगे कहा कि, अगर मैं मुनव्वर और अभिषेक को कम्पेयर करूं तो मुझे अभिषेक की जर्नी ज्यादा डिजर्विंग लगती है। हालांकि ठीक है मुनव्वर भी अच्छा है। एक बार फिर से बधाई।’
अभिषेक रहे फर्स्ट रनरअप
गौरतलब है कि बिग बॉस के टॉप 5 फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्ट थे। सबसे पहले विनर की रेस से अरुण माशेट्टी बाहर हुए। उनके बाद अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा विनर की रेस से बाहर हो गईं। अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप रहे तो वहीं मन्नारा चोपड़ा सेकेंड रनरअप रहीं जबकि फैंस के ताबड़तोड़ वोट के बाद मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 का खिताब अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें: फिक्स था Bigg Boss 17 का विनर? मुनव्वर फारुकी ने नेटिजन्स के सवालों पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 hrs ago27 अक्टूबर को लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप, ऑन-द-स्पॉट सुलझेंगी PF की शिकायतें
3 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
4 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
4 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
5 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
6 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
7 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
7 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines