Honda To Launch 10 New Cars: होंडा मोटर कंपनी अब भारतीय बाजार में अपनी खोई हुई पकड़ वापस पाने की पूरी तैयारी में है. कंपनी ने 2030 तक कम से कम 10 नए मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की है, जिनमें से सात मॉडल SUV सेगमेंट के होंगे. जापानी ऑटोमेकर का यह कदम साफ संकेत देता है कि अब वह भारतीय सड़कों पर Hyundai, Suzuki और Toyota जैसी कंपनियों को सीधी टक्कर देने के मूड में है.
भारत के लिए अलग प्रोजेक्ट टीम का गठन
होंडा ने बताया है कि भारत के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट टीम बनाई जाएगी, जो आने वाले समय में कंपनी की पूरी रणनीति तैयार करेगी. यह टीम भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल विकसित करेगी. होंडा अब सिर्फ ग्लोबल मॉडल नहीं लाएगी, बल्कि भारतीय जरूरतों के हिसाब से लोकल तौर पर विकसित मॉडल भी बनाएगी.
अभी लिमिटेड है होंडा की रेंज
फिलहाल होंडा की भारतीय लाइनअप बहुत सीमित है. कंपनी के पास केवल तीन प्रमुख मॉडल हैं- होंडा सिटी, अमेज और मिडसाइज SUV एलिवेट. इन तीनों में से भी एलिवेट अभी Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे दिग्गज मॉडलों से मुकाबले में पीछे चल रही है. ऐसे में नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग होंडा के लिए जरूरी हो गई है ताकि बाजार में उसकी मौजूदगी बनी रहे.
CEO ने दी नई लॉन्च प्लान की डिटेल्स
जापान मोबिलिटी शो में होंडा के प्रेसिडेंट और CEO तोशिहिरो मीबे ने इस बड़े प्लान की घोषणा की. उन्होंने कहा, हम बहुत ही आक्रामक मॉडल लॉन्च प्लान लेकर आ रहे हैं. 2030 तक 10 या उससे ज्यादा नए मॉडल लॉन्च करने की योजना है. इनमें से सात SUV होंगी, जो भारत के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि अब SUV भारत में मुख्यधारा बन चुकी हैं.”
भारत बनेगा होंडा की नई SUV का ग्लोबल हब
कंपनी ने यह भी बताया कि वह अपनी नई Honda 0 सीरीज अल्फा (0 Series α SUV) को भारत में लॉन्च करेगी. यह मॉडल 2027 तक बाजार में आने की उम्मीद है. यह SUV एलिवेट के कई कॉम्पोनेंट्स का इस्तेमाल करेगी लेकिन इसका डिजाइन, प्लेटफॉर्म और सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर पूरी तरह नया होगा.
भारत में बनेगी और विदेशों में जाएगी नई होंडा SUV
सबसे बड़ी बात यह है कि होंडा इस SUV का निर्माण भारत में करेगी और यहीं से इसे जापान व अन्य एशियाई देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. इससे यह साफ है कि कंपनी भारत को अब अपने ग्लोबल डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में देख रही है.
होंडा के मैनेजमेंट का कहना है कि ग्लोबल ऑटोमोबाइल बाजार में तेजी से बढ़ रही प्रतिस्पर्धा और चीनी कंपनियों की बढ़ती मौजूदगी ने कंपनी को जल्दी निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया है. आने वाले सालों में होंडा अपने नए मॉडल्स और SUV लाइनअप के जरिए भारतीय बाजार में दोबारा मजबूती से कदम जमाने की उम्मीद कर रही है.
ये भी पढ़ें- गोबर गैस से चलेगी Maruti Suzuki की ये गाड़ी, जापान मोबिलिटी शो में आई नजर
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
17 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines