Healthy Breakfast Tips: नाश्ता दिन का पहला फूड होता है। ये खाना हेल्दी, क्रेविंग को कम करने वाला और टेस्टी हो तो इसका मजा ही कुछ और है। हाल के दिनों में, लोग नाश्ते के लिए किसी भी चीज में समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसी के कारण आज से समय में लोग ग्लूटेन फ्री फूड खाना पसंद करते हैं। ग्लूटेन फ्री फूड खाने से वजन घटाने में मदद मिलती और आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। इन्हें नाश्ते में शामिल करना आपके दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन फूड को डाइट में शामिल कर सकते हैं?
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी ग्लूटेन फ्री फूड है, जिसे लोग व्रत के दौरान खाना पसंद करते हैं। खास तौर पर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों में भी इसे खाया जाता है। इसे बनाने के लिए साबूदाना भिगोया जाता है और बाद में आलू, मूंगफली और हल्के मसालों जैसे जीरा, धनिया और हरी मिर्च के साथ पकाया जाता है। साबूदाना कोमल और चबाने में आसान होता है। यह नाश्ते के लिए एक काफी हेल्दी, टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर होता है।
बेसन चिल्ला
बेसन चीला नाश्ते के लिए एक आसान और ग्लूटेन फ्री फूड है। इस डिश को बनाने के लिए को बेसन में पानी, हल्दी, मिर्च और जीरा और धनिया जैसे मसाले मिलाकर तैयार किया जा सकता है। इसे और भी सेहतमंद बनाने के लिए इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी बीन्स, टमाटर और पालक जैसी सब्जियां मिलाएं। इसके बाद बैटर को तवे पर फैलाकर पैन में मसालेदार और टेस्टी चीला बनाएं, जो बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। इसे पुदीने की चटनी या दही के साथ परोसा जा सकता है।
इडली
इडली एक खास दक्षिण भारतीय नाश्ता है और इसमें ग्लूटेन नहीं होता। इडली नरम, भाप से पकाए गए चावल के केक जैसे होते हैं, जो चावल और उड़द दाल के घोल से बनाए जाते हैं। भाप से पकाई गई इडली प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है। ये आसानी से पच जाता है और ये आपके वजन को भी कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। इसे आप आमतौर पर नारियल की चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं।
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
17 mins ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
1 hr agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
1 hr agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
2 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
12 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
14 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines