Guns and Gulaabs Trailer: दुलकर सलमान और राजकुमार राव स्टारर वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का फैंस को बहुत बेसब्री है।
इस बीच अब अपकमिंग सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस सीरीज का ट्रेलर 2.51 सेकेंड का है, जिसमें एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है।
यह भी पढ़ें- टीवी के मशहूर एक्टर के खिलाफ दुष्कर्म केस में दर्ज हुई FIR, पीड़िता ने किए सनसनीखेज खुलासे
Guns and Gulaabs का ट्रेलर रिलीज
अपकमिंग सीरीज Guns and Gulaabs के ट्रेलर की बात करें तो इसमें एक्शन और कॉमेडी सीन से शुरूआत होती है। इसके बाद दिवंतग एक्टर सतीश कौशिक की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है और कहते हैं कि गुलाबगंज की पावन धरती पर आपका स्वागत है।
राजकुमार राव की जोरदार एंट्री
इसी के साथ गांची के रोल में सतीश कौशिक नजर आते हैं। इस सीरीज में दुलकर सलमान एक फैमिली मैन अर्जुन के रोल में हैं और गुलशन देवैया आत्माराम के रोल में काफी इंटेंस दिख रहे हैं। और आखिरी में पाना टीपू यानी राजकुमार राव की जोरदार एंट्री होती नजर आती है।
सीरीज की कहानी
वहीं, अगर इसकी कहानी की बात करें तो कहानी एक काल्पनिक शहर गुलाबगंज की है, जिसमें 1990 के दशक के बॉलीवुड की झलक है। इस शहर में ड्रग डील से लेकर एक्शन, मर्डर, पॉलिटिक्स और कुछ न कुछ बवाल होता ही रहता है। इन सबके अलावा इसमें रोमांस भी है कॉमेडी भी और एक्शन भी। ‘गन्स एंड गुलाब्स’ एक विचित्र स्टोरी है जिसमें राजकुमार राव, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, टीजे भानु और गुलशन देवैया लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
इसके अलावा दिवंगत सतीश कौशिक की आखिरी परफॉर्मेंस भी इसमें आप देख सकते हैं। इस सीरीज में जहां एक तरफ एक गैंगस्टर गिरोह के ईमानदार ऑफिसर के बदलने की कहानी है। वहीं दूसरी तरफ तीन ऐसे स्कूली दोस्त हैं जो एक छोटे से शहर में साथ पले-बढ़े हैं, जिनकी मासूमियत के साथ उनके दिल टूटने और विश्वासघात की भी कहानी है। यह सीरीज 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
11 mins agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
24 mins ago'हम सब मिलकर नया जियो बनाएंगे', आईपीओ लिस्टिंग पर आकाश अंबानी का बड़ा ऐलान
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
1 hr ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
2 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
4 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
6 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines