Dularchand Yadav Murder eyewitness story: पटना जिले के मोकामा विधानसभा के टाल इलाके के चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद की हत्या कर गई. आरोप हैं कि दुलारचंद को पहले पीटा गया, फिर गोली मार दी गई और उन्हें गाड़ी से भी कुचला गया. वारदात होने से पहले दुलारचंद जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे, अब इस घटना का चश्मदीद बनकर दुलारचंद यादव का पोता नीरज सामने आया है. नीरज के मुताबिक, अनंत सिंह ने अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर मेरे दादा को गोली मारी और फिर उनके भतीजे ने रॉड से मारा…. इसके बाद थार गाड़ी से दो तीन बार कुचल दिया.नीरज के बयान पर ही भदौर थाना में बाहुबली अनंत सिंह, उनके दो भतीजे और दो समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
हत्या मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज
दरअसल मोकामा विधानसभा क्षेत्र के भदौर में गुरुवार को हुई दो उम्मीदवार के झड़प और फिर दुलारचंद यादव की हत्या मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दोनों एफआईआर बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना में दर्ज की गई हैं. दुलारचंद यादव के पोते नीरज ने अपने बयान में कहा है की गुरुवार को वह अपने दादा दुलारचंद यादव के साथ रोज की तरह पीयूष प्रियदर्शी के साथ प्रचार में निकले थे. इसी दौरान शाम 3.30 बजे के करीब अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ आये थे और दादा को गाली देने लगे थे.
अनत सिंह के साथ रहे राजवीर सिंह और कर्मवीर सिंह ने दादा को गाड़ी से बाहर निकाला. दादा के गाड़ी से उतरते ही अनंत सिंह ने कमर से पिस्टल निकाला और गोली चला दी जो दादा के पैर में लगी. इसके बाद दादा गिर गए.. लेकिन तब छोटन सिंह और कंजम सिंह ने थार गाड़ी से दो तीन बार आगे पीछे करके कुचल दिया. जब वो लोग गए थे दादा को देखा तो वो मर चुके थे.
नीरज के बयान पर मामला दर्ज
नीरज कुमार के बयान पर भदौर थाना में प्राथमिकी संख्या 110/25 दर्ज की गई है. इसमें आरोपियों के खिलाफ 103,3(5).BNS 2023,27 आर्म्स एक्ट लगाया गया है. जबकि इस घटना को लेकर अनंत सिंह के समर्थकों ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. अनंत सिंह के समर्थक जीतेन्द्र कुमार के बयान पर जनसुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी, उसके समर्थक लखन महतो, बाजो महतो, नीतीश महतो, ईश्वर महतो अजय महतो और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इनके खिलाफ भदौर थाना में 111/25 दर्ज की गई है. जिसमे आरोपियों पर 126(2),115(2),109(1),324(9) 352/351(2)35 BNS 2023 के तहत दर्ज किया गया है.
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 hr agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 hr ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
3 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
4 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
5 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
6 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines