DU UG Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी डीयू यूजी एडमिशन 2022 स्पॉट राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 29 नवंबर, 2022 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार जो स्पॉट राउंड 2 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीयू की आधिकारिक अधिसूचना में कहा है कि, “दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पॉट राउंड II में स्नातक प्रवेश के लिए अपना प्रवेश पोर्टल खोल दिया है। सभी उम्मीदवार जिन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय में 05:00 बजे, 28 नवंबर, 2022 को प्रवेश नहीं दिया गया है वे स्पॉट राउंड II के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।”
राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 तक है। स्पॉट राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट 2 दिसंबर, 2022 को घोषित की जाएगी। उम्मीदवार अलॉटेड सीट को 3 दिसंबर से 4 दिसंबर, 2022 तक स्वीकार कर सकते हैं। कॉलेज वेरिफिकेशन और अनुमोदन ऑनलाइन आवेदन 3 दिसंबर से 5 दिसंबर, 2022 तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 6 दिसंबर, 2022 तक है।
नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार के लिए स्पॉट राउंड 2 में अलॉटेड सीट पर प्रवेश लेना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड I में सीट की पेशकश की गई थी, वे स्पॉट राउंड 2 में भाग नहीं ले पाएंगे।
इस बीच, यूनिवर्सिटी ने स्पॉट राउंड 2 के लिए खाली सीट मैट्रिक्स भी जारी किया है। सीट मैट्रिक्स की जांच के लिए उम्मीदवारों को डीयू की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
1 hr agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
3 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
4 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
7 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
9 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines