Adhir Ranjan Chowdhury india alliance West Bengal CM Mamata Banerjee: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया, जिसकी राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी तारीफ कर रहा है। उधर, जी-20 के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के डिनर में कई गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों के सभी सीएम ने किनारा किया। अब ममता बनर्जी के इस डिनर में शामिल होने पर पश्चिम बंगाल में घमासान मचा हुआ है।
ममता के शामिल होने पर अधीर नाराज
पश्चिम बंगाल के लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के राष्ट्रपति के डिनर में शामिल होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा कि सीएम ममता बनर्जी के राष्ट्रपति के डिनर समारोह में शामिल होने से नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ INDIA गठबंधन का रुख कमजोर होगा।
टीएमसी ने किया पलटवार
अधीर रंजन की इस टिप्पणी के बाद तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने पलटवार किया है। उन्होंने सलाह देने के लहजे में कहा कि अधीर रंजन चौधरी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पालन किए जाने वाले कुछ प्रोटोकॉल के बारे में बयान या टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या अधीर रंजन चौधरी यह फैसला करेंगे कि प्रोटोकॉल के तहत राज्य के सीएम जी20 के अवसर पर रात्रिभोज में शामिल होने के लिए कब जाएंगे?
कई राज्यों के सीएम हुए डिनर में शामिल
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के इस डिनर में गैर भाजपा और गैर कांग्रेस शासित राज्यों के भी कई मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम प्रमुख है। इनमें कई अन्य नेता भी शामिल हुए।
यहां पर बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के डिनर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं बुलाया गया था। इससे पूरी कांग्रेस पार्टी नाराज थी। इतना ही नहीं, इसके विरोध में कांग्रेस शासित राज्य के कई मुख्यमंत्रियों ने इस समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया था। इसके बाद कांग्रेस शासित राज्यों के अधिकतर सीएम डिनर में नहीं पहुंचे।
‘भाजपा जहरीला सांप तो AIADMK है कूड़ा’, सनातन धर्म को डेंगू बताने वाले उदयनिधि के फिर बिगड़े बोले
वहीं, ममता बनर्जी के राष्ट्रपति के डिनर में शामिल होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि वह डिनर में शिरकत नहीं करतीं तो कोई आसमान नहीं टूट पड़ता। महाभारत अशुद्ध न हो जाता। कुरान अपवित्र नहीं हो जाता। वहीं, उन्होंने शक जताते हुए कहा कि क्या ममता बनर्जी के इस डिनर में शामिल होने के पीछे कोई और मंशा थी।
यहां पर यह बता देना जरूरी है कि पश्चिमी बंगाल की सीएम राष्ट्रपति के डिनर के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठीं थीं।
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
7 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
26 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines