रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध शराब का धंधा जोरों से चल रहा है। लोग इसके लिए तरह-तरह के नायाब तरीकों को अपना कर अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं।
आरोपी छत पर पानी टंकी में शराब भर कर नल के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। इस पर महुआ शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल ने कार्रवाई की है।
उपनिरीक्षक ने मुखबिर से सूचना मिलने पर मनोज जोल्हे साकिन अंजोरीपाली चौकी खरसिया के रिहायशी मकान की सघन जांच करने पर देखा कि घर की छत में एक छिपी हुई टंकी बनाई गई थी जिसमें महुआ शराब भरी जाती थी।
वहीं नीचे घर में एल्यूमीनियम के गेट के सहारे छिपा कर एक पाइप से नल लगा कर रखा गया था। इस नल से ही आवश्यकतानुसार ग्राहकों को महुआ शराब निकाल कर बेची जाती थी। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 25 लीटर महुआ शराब जब्त कर जेल भेज दिया है।
संबंधित खबरें
23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 mins agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
34 mins agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
1 hr agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
4 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
5 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
5 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines