हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसानों को आज बड़ी सौगात दे सकती है मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में रबी फसलों की MSP बढ़ाने पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिवाली से पहले केन्द्र सरकार आज किसानों को बड़ी सौगात दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है।

इस बैठक में रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाने पर मुहर लगने की संभावना है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार रबी फसलों की एमएसपी में 9 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीते अगस्त महीने में मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अंतरगत तुअर, उड़द और मसूर की खरीद सीमा मौजूदा 25 से बढ़ाकर 40 फीसदी करने को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में इस्तेमाल के लिए बफर स्टॉक से रियायती दरों पर 15 लाख टन चना जारी करने की मंजूरी भी दी थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola