बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी. वहीं, दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होने वाली है. बिहार बाहुबलियों का गढ़ है, यहां अधिकतर सीटों पर उम्मीदवारी भी इन्हें दी गई है. मोकामा सीट में इनमें सबसे चर्चित रही है. यहां से अनंत सिंह, जो पूर्व बाहुबली और जेडीयू से विधायक है.
2025 के विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें एक बार फिर से टिकट दिया गया है. यह सीट इस बार हॉट सीट बन गई है क्योंकि तेजस्वी ने भी अनंत सिंह के किले को ढ़हाने के लिए एक और बाहुबली को उतारा है.
कौन हैं अनंत सिंह के सामने?
अनंत सिंह का मुकाबला करने के लिए तेजस्वी यादव ने बाहुबली और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी को टिकट दिया है. बता दें कि सूरजभान पहले एलजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर राजद का दामन थाम लिया है. इसे तेजस्वी की सोची समझी प्लानिंग माना जा रहा है क्योंकि इस सीट पर अनंत सिंह का दबदबा काफी पुराना है.
ये भी पढ़ें-‘बाहुबली मुन्ना शुक्ला की हत्या की हो रही साजिश’, जेल शिफ्ट होने पर बेटी और आरजेडी प्रत्याशी ने जताया शक
उनके वर्चस्व को सीधी टक्कर देने के लिए किसी मजबूत दावेदार की जरूरत थी. इसलिए, सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को राजद ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पटना जिले से मोकामा विधानसभा को हॉट सीट बताया जा जा रहा है.
नब्बे के दश्कों का अंडरवर्ल्ड है सुरजभान
सूरजभान सिंह बिहार की राजनीति और गुंडाराज का एक पुराना नाम है. माना जाता है कि नब्बे के दश्कों में उन्हें अंडरवर्ल्ड में सक्रिय माना जाता था. बता दें कि 2000 में वे भी मोकामा सीट से विधायक रह चुके हैं. उन्होंने उस वक्त अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह को पटखनी दी थी. इस बार उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है. माना जाता है कि एक दौर था जब रेलवे का कोई भी ठेका सूरजभान की मर्जी के बिना पास नहीं होता था.
कौन हैं अनंत सिंह?
अनंत सिंह बिहार के चर्चित विधायकों में से एक हैं. उनका स्टाइल और तौर तरीका आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनता है. मोकामा सीट पर वे 2005 से अब तक यहां से विधायक है. इस बार भी उन्हें टिकट मिला है और अनंत सिंह ने नामांकन भी दाखिल कर लिया है. अनंत सिंह की कुल संपत्ति 37.88 करोड़ रुपए बताई गई है. हालांकि, अनंत सिंह पूर्व बाहुबली हैं तो उनके ऊपर 28 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.
अनंत सिंह ने 2010 के चुनाव के समय निर्दलिीय सीट से चुनाव लड़ा था क्योंकि वे उस वक्त जेल में थे. मगर इसके बावजूद भी उन्हें वहां से प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली थी.
ये भी पढ़ें-‘सीएम नीतीश के आने से छठ की खुशियां बढ़ीं’, चिराग पासवान ने राजद को दिया करारा जवाब, बताया NDA का प्लान
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
11 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
12 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
12 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
13 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
14 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
16 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
17 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
19 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
19 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines