Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले के बेहद करीब है. शो के फिनाले में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है, ऐसे में दर्शकों में इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. सलमान खान के शो का 19वें सीजन का विनर कौन होगा? इसको लेकर हर कोई एक्साइटेड नजर आ रहा है. इस बीच अब शो में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ, जिसके दावेदार सामने आ गए हैं. हालांकि, इनमें से एक नाम आपको हैरान कर सकता है.
टिकट टू फिनाले टास्क
दरअसल, BBTak ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में टिकट टू फिनाले टास्क के दावेदार के कंटेस्टेंट्स के नाम बताए गए हैं. पोस्ट के अनुसार, अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट टिकट टू फिनाले टास्क के दावेदार हैं. हालांकि, इसमें अशनूर का नाम हर किसी को हैरान कर गया क्योंकि सलमान खान ने खुद कहा था कि अशनूर को गेम कुछ खास नहीं रहा.
टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन होते हैं?
ऐसे में अशनूर को टिकट टू फिनाले टास्क की दावेदारी मिलना कुछ लोगों को रास नहीं आया है. हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन होते हैं? और शो की ट्रॉफी लेकर कौन घर से बाहर निकलता है. इसके अलावा अगर फिनाले की बात करें तो बिग बॉस 19 के फिनाले को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है क्योंकि शो के फिनाले के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा.
फिनाले के करीब है बिग बॉस 19
जी हां. 7 दिसंबर को सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले है. ऐसे में सभी फिनाले वीक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, तो घरवाले भी बेहद संभलकर इस गेम को खेल रहे हैं. बता दें कि शो से कुनिका बेघर हो चुकी हैं. इस वक्त शो में आठ कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं, जिसमें फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, मालती, अशनूर, अमाल मलिक, शहबाज, तान्या और प्रणीत मोरे हैं.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के 13वें हफ्ते में किसकी पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा, देखें टॉप 3 में कौन-कौन?
संबंधित खबरें
अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
14 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
16 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
17 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
19 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
20 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
21 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
23 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
23 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines