पल्लवी झा, संवाददाता(NEWS 24)
Earthquake Reason : रविवार को दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। ये एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार है, जब भूकंप की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में कंपन महसूस हुई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक 4.08 मिनट पर 3.1 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र, हरियाणा के फरीदाबाद से 9 किमी दूर था, जिसकी गहराई लगभग 10 किमी थी, भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे और किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यूरेशियन लाइन पर लगातार टकराव की स्थिति बन रही है, जिसकी वजह से उतर भारत ने भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं।
यूरेशियन प्लेट क्या है?
भारतीय प्लेट लगातार खिसक रही है और यूरेशियन प्लेट की तरफ आगे बढ़ रही है। इसके खिसकने से धरती के अंदर होने वाली टक्कर से अत्यधिक उर्जा उत्पन्न होती है, जब वो रिलीज होती है तो ऊपरी क्षेत्र में हलचल पैदा करती है और भूकंप आते हैं। इस क्षेत्र में आने वाले भूकंप, यहां की प्लेट्स में हो रहे बदलाव की ही वजह है।
एक हफ्ते में कितनी बार आया भूकंप?
इसी हफ्ते बुधवार को पश्चिमी नेपाल में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। यह देश में आए, लगातार भूकंपों की श्रृंखला में सबसे तीव्र था। अफगानिस्तान में भी प्रांतीय राजधानी हेरात से करीब 34 किलोमीटर बाहर रविवार को 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया और यहां लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। वैज्ञानिकों की माने तो पृथ्वी के भीतर हलचल लगातार होती रहती है, लेकिन कुछ वर्षों से इसमें वृद्धि देखी गई है, हालांकि अभी तक इसके पीछे के ठोस प्रमाण नहीं मिल पाये हैं।
संबंधित खबरें
आम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
14 hrs agoसह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
15 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 days agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
7 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
19 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines