Pradhan Mantri Ujjwala Yojana Scheme: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की बहुत बड़ी योजना है। इस योजना के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिलता है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर की पहली रीफिलिंग भी मुफ्त में की जाती है। सरकार इस योजना के तहत गैस चूल्हा भी मुफ्त में देती है। यह योजना शुरू होने के समय से ही काफी चर्चा में रही है। चुनावों के समय में भी इसका खूब नाम लिया जाता है। इस योजना का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना है। इसे 1 मई 2016 को शुरू किया गया था। इसका फायदा शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में रहने वाले बीपीएल परिवारों को मिलता है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को शुरू करने का मकसद देश के गरीब परिवारों को LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना था। भारत में पहले एक बड़ी ग्रामीण आबादी खाना बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करती थी। इससे परेशानियां तो होती ही थीं साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य और पर्यावरण से संबंधित समस्याएं भी पैदा होती थीं। सिलेंडर और गैस की कीमतें ज्यादा होने से गरीब परिवार इसे नहीं खरीद पाते थे।
ये भी पढ़ें-Government Jobs: आईबी समेत इन विभागों में हो रहीं हजारों पदों पर भर्तियां, लाखों में मिलेगी सैलरी
कनेक्शन लेने पर आर्थिक सहायता
गांवों में लोग खाना पकाने के लिये लकड़ी, कोयला और गोबर के उपले का इस्तेमाल करते थे। इन परिवारों को LPG जैसा स्वच्छ इंधन उपलब्ध कराना इस योजना का मकसद है। योजना के तहत महिलाओं को पूरे साल सब्सिडी पर गैस सिलेंडर भी दिए जाते हैं। कनेक्शन लेने पर 1600 रुपये आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
आंकड़ों के मुताबिक इस योजना से 9.58 करोड़ परिवार जुड़े हुए हैं। इनमें से 1.18 करोड़ परिवारों ने साल 2022-23 में कोई रिफिल सिलेंडर नहीं खरीदा और 1.51 करोड़ परिवारों ने केवल ही बार सिलेंडर को रिफिल कराया।
कौन कर सकता है आवेदन
उज्जवला योजना के लिए केवल 18 साल से अधिक उम्र की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। केवल वे ही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो बीपीएल परिवार से हैं, यानी आपके पास बीपीएल कार्ड और राशन कार्ड होना चाहिए। एक ही घर में कोई दूसरा एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
कैसे करें इसके लिए आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए उज्ज्वला योजना की अधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना होता है। इसके बाद उसमें मांगी गई सभी जरूरी डिटेल भरनी होती है। भरे गए फॉर्म को मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ एलपीजी सेंटर पर जमा करना होता है। पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की फोटो कॉपी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, मोबाइल नंबर और आयु प्रमाण पत्र देना होता है।
ये भी पढ़ें-ट्रेनों में एसी कोच क्यों बढ़ा रहा है रेलवे? स्लीपर और जनरल कोच घटाने का क्या होगा असर?
संबंधित खबरें
K.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
17 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
17 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
3 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
4 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
5 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
6 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
6 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 days agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines