हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मोबाइल SIM कार्ड का एक कॉर्नर कटा हुआ क्यों होता है? कहानी काफी दिलचस्प

Mobile Sim Card Cut: सिम कार्ड का एक कॉर्नर क्यों कटा होता है? इसे मोबाइल में डालने के लिए स्लॉट में भी कट लगाया जाता है, लेकिन क्यों, हम आपको बताते हैं…

विज्ञापन
Mobile Sim Card

Mobile Sim Card Interesting Facts: मोबाइल फोन के सिम कार्ड को देखकर कभी यह सोचा है कि इसका एक कॉर्नर क्यों कटा होता है? यही नहीं सिम कार्ड मोबाइल में डालने के लिए स्लॉट में भी कट लगाया जाता है, लेकिन क्यों, हम आपको बताते हैं…सिम की फुल फॉर्म सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल या सब्सक्राइबर आइडेंटिफिकेशन मॉड्यूल है। यह एक इंटीग्रेटेड सर्किट है, जो मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) को ऑपरेट करता है। यह इंटरनेशनल मोबाइल कस्टमर आइडेंटिफिकेशन (IMCI) नंबर और उससे संबंधित जानकारियों को स्टोर करता है। इसकी चौड़ाई 25 मिलीमीटर, लंबाई 15 मिलीमीटर, मोटाई 0.76 मिलीमीटर होती है।

यह भी पढ़ें: दूध का रंग सफेद और गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है? वो हर बात जो जानना जरूरी

इसलिए कटा होता सिम का एक कोना

दरअसल मोबाइल सिम कार्ड पर कट लगाने का मुख्य कारण सिम कार्ड और कार्ड धारक पिन के कॉन्टैक्ट को सही तरह से बैलेंस करना है। सिम कार्ड का पिन नंबर एक मोबाइल फोन के संबंधित पिन से संपर्क करना चाहिए। सिम को मोबाइल फोन के अंदर सही जगह पर प्लेस करने के लिए कट लगाया जाता है। सिम उल्टा है या सीधा, इसकी पहचान करने के लिए सिम का डिज़ाइन इस तरह बनाया गया है। अगर लोग सिम उल्टा डाल देते हैं तो उससे चिप खराब होने का भी खतरा रहता है। इसके अलावा अब सिम कार्ड का आकार भी बदल गया है। आजकल ज्‍यादातर फोन में छोटे सिम इस्‍तेमाल होते हैं, जिसे मिनी माइक्रो चिप कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अंडों को फ्रिज के अंदर रखना बेहतर या बाहर? कैसे करें खराब हो चुके अंडे की पहचान

सिम में लगी चिप से ही सिग्नल आते हैं

SIM कार्ड में गोल्ड यानी सोने का इस्तेमाल होता है, जो उसे सुरक्षित रखता है। सिम पर चांदी का ऑक्सीकरण करके भी इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से सिम कार्ड और उसकी मेमोरी चिप लंबे समय तक बिना खराबी के काम करती रहती है। सिम कार्ड में लगी चिप के कारण ही मोबाइल फोन में सिग्नल आते हैं, जिसकी मदद से हम मैसेज या कॉल कर पाते हैं। इंटरनेट चलाते हैं। सिम कार्ड घर का पता, बैंक अकाउंट का नंबर, डॉक्टर का नाम सेव नहीं रखता, लेकिन अगर आपने SMS में यह जानकारियां किसी को भेजी हैं या कॉन्टैक्ट लिस्ट में नाम के साथ मोबाइल नंबर शेयर किए हैं तो यह सब सिम कार्ड में भी सेव हो जाता है।

यह भी पढ़ें: माथे पर क्यों लगाते हैं तिलक? क्या है इसका महत्व, लगाने के नियम और फायदे

फोन से जो डिलीट, वह सिम में सेव होता

अगर यूजर किसी SMS को डिलीट करता है और सोचता है कि वह पूरी तरह डिलीट हो गया तो गलत है। SMS डिलीट करने का मतलब होगा कि अब उसे देख या पढ़ नहीं सकते, लेकिन वह सिम कार्ड में सेव रहता है और वह तब तक सेव रहेगा, जब तक नए डाटा से उसे ओवर-राइट नहीं कर दिया जाता। सिम कार्ड कॉन्टैक्ट लिस्ट, नंबर्स, नाम, दिन और टाइम के साथ कॉल हिस्ट्री भी सेव रखता है। यही कारण है कि किसी अपराधी के बारे में पता लगाने के लिए उसके सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा फोन की लास्ट लोकेशन भी सिम कार्ड में स्टोर हो जाती है, जिसे ज्यादातर गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

(takes2fitness.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें