What Is Lakhpati Didi Yojana: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार बनते ही मोदी सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना लखपति दीदी स्कीम लागू कर दी। जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में लखपति दीदी सम्मेलन हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि राजस्थान की 11.24 लाख महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिलेगा। 3 लाख महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं। उन्हें करीब 150 करोड़ के चेक बांटे जा चुके हैं। एक ऑनलाइन फॉर्म भरकार महिलाएं स्कीम का फायदा उठा सकती हैं। वहीं इस स्कीम का सबसे ज्यादा फायदा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को होगा, लेकिन यह स्कीम है क्या और इससे क्या और कैसे फायदा होगा? आइए इस बारे में बात करते हैं…
क्या है स्कीम?
लखपति दीदी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से की थी। योजना के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 10 करोड़ महिलाओं को लाभ होगा। इन स्वयं सहायतों समूहों में बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी दीदी, दवाई वाली दीदी शामिल हैं। लखपति दीदी योजना इनके लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जो देश की इन दीदी को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाएगा। उन्हें उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगा। अपना बिजनेस शुरू करने की दिशा दिखाएगा। स्कीम के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को LED बल्ब, प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे टेक्निकल वर्क सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री साइंस-टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।
स्कीम के तहत यह फायदे होंगे
- फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स
- सेविंग्स इन्सेंटिव्स
- माइक्रोक्रेडिट सुविधाएं
- स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग
- एंटरप्रेन्योरशिप सपोर्ट
- इंश्योरेंस कवरेज
- डिजिटल फाइनेंशियल इंक्लूजन
- इंपॉवरमेंट और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग
यह भी पढ़ें: MP के वो 5 दिग्गज, जो थे CM पद के दावेदार, किसे मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह, कौन लड़ेगा लोकसभा चुनाव?
स्कीम का फायदा उठाने के लिए प्रात्रता
स्कीम का फायदा उठाने के लिए महिला को संबंधित राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। महिला का स्वयं सहायता समूहों से जुड़ा होना अनिवार्य है।
अप्लाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
4 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
15 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
17 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
17 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
18 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
20 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
21 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
22 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines