Investors Invest Bank: फिक्सड डिपॉजिट में इन्वेस्टर अपना पैसा कहां लगाते हैं? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)के वित्तीय वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार इन्वेस्टर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी बैंकों में निवेश करना पसंद करते हैं। आइए जानते है.. आरबीआई (RBI)द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में कितने प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी शामिल है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इन्वेस्टर के द्वारा एफडी अवधि (ड्यूरेशन) में निवेश करने के लिए सबसे पसंदीदा बैंक माना गया है। इसमें कई अवधियों में कुल बैंक जमा का 23% की भागीदारी है। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट में इसकी बाजार में हिस्सेदारी 36% है।
केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में एसबीआई (SBI)के बाद इन्वेस्टर केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इन्वेस्टमेंट करना पसंद करते है। इन दोनों के पास सभी अवधियों में कुल बैंक जमा का 7 प्रतिशत हिस्सा है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में, केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फिक्सड डिपॉजिट में बाजार की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत और 11 प्रतिशत है।
एचडीएफसी बैंक (HDFC)
निजी बैंकों में, एचडीएफसी बैंक (HDFC)इन्वेस्टर द्वारा एफडी अवधि में निवेश करने के लिए सबसे अच्छा माना गया है।यह विभिन्न अवधियों में कुल बैंक जमा का 8 प्रतिशत वाला दूसरा अहम बैंक है। निजी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट में इनकी बाजार हिस्सेदारी 28% है।
इन दो बैंकों में इन्वेस्टर की पसंद
पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कुल फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक जमा का 6% है। यह दोनों सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सावधि जमा में बाजार की 10% हिस्सेदारी निभाता है।
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI)
निजी बैंकों में एचडीएफसी बैंक के बाद इन्वेस्टर ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI)एफडी में इन्वेस्टमेंट करना पसंद किया। इसमें सभी अवधियों में कुल बैंक जमा का 6 प्रतिशत और सावधि जमा में इसकी बाजार हिस्सेदारी 19 प्रतिशत है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
9 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
11 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
11 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
14 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
15 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
16 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
16 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
17 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines