Cyber Fraud protect tips: साइबर अपराधी ठगी के अलग-अलग तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे हैं। लोगों को लालच में फंसाकर वारदात को अंजाम देते हैं। जिसके बाद पीड़ित हाथ मलता रह जाता है। ऑनलाइन जॉब स्कैम से भी ऐसे मामलों को अंजाम दिया जाता है। लोग लाखों रुपये इसमें गंवा देते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स के साथ 77 लाख की ठगी हुई है। 56 साल के सारिकोंडा राजू को लालच में फंसाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
बैंक खाते का सावधानी से प्रयोग करें
राजू से आरोपी ने टेलीग्राम अकाउंट से संपर्क किया था। वीडियो लाइक करके उसको मोटी कमाई का झांसा देकर ठगी की गई। राजू को कहा कि जैसे ही यूट्यूब वीडियो को लाइक करे, उसका स्क्रीनशॉट शेयर करे। राजू को फांसने के लिए शुरू में कुछ पैसे दिए गए। जिसके बाद राजू ने अपने बैंक खाते की जानकारी देने के साथ लेन-देन शुरू कर दिया। जिसके बाद उसको तगड़ी चपत लग गई।
बेवजह किसी ऑफर के चक्कर में न पड़ें
लेकिन इससे बचने के तरीके भी जान लीजिए। आपको लगता है कि यूट्यूब वीडियो लाइक करना खास काम नहीं है। लेकिन इससे आप ठगे जा सकते हैं। सबसे पहले जरूरी है अनचाहे ऑफर से बचना। कभी भी अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी को शेयर न करें। न ही किसी को ओटीपी बताएं। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उससे बचें। सही ढंग से जांच कर लें।
यह भी पढ़ें-होटल रूम या वॉशरूम में हिडन कैमरा तो नहीं, तुरंत ऐसे लगाएं पता
अगर किसी से ऑनलाइन कोई लिंक मिला है, तो उससे खोलने से बचें। कभी भी अनजान आदमी का भेजा लिंक न क्लिक करें, न ही किसी को शेयर करें। न ही अपने पास सेव करें। कोई भी लिंक शेयर करने या खोलने से पहले जांच लें कि किसने भेजा है। हो सकता है कि किसी परिचित का फोटो या पहचान लगाकर आरोपी आपसे फ्रॉड कर रहा हो।
संबंधित खबरें
नोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
1 hr agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
17 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
2 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
3 days agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी
6 days agoदेश के नाम के आगे क्यों लिखा होता है रिपब्लिक, पीपल्स रिपब्लिक? समझिए फर्क
7 days agoExclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला?
8 days agoSIR प्रक्रिया में क्या सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines