Total Solar Eclipse: पृथ्वी पर 100 साल बाद एक बार फिर से अनोखी घटना-घटने जा रही है, जिसका असर दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. अगर आप भी इस घटना के साक्षी बनना चाहते हैं तो करीब 2 साल और इंतजार करना पड़ेगा. वैज्ञानिकों की मानें तो 2 अगस्त 2027 को पृथ्वी पर ऐसा अनोखा खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जो न केवल विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि आम लोगों के लिए भी काफी एक्साइटमेंट जैसा होगा. आपको बता दें कि इस दिन एक लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा, जो लगभग 6 मिनट 23 सेकेंड तक चलेगा.
क्या होगा इस दौरान?
इस ग्रहण के दौरान, चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से ढक लेगा, जिससे दिन में अचानक गहरा अंधेरा छा जाएगा और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकेगी. आपको बता दें पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चांद बिल्कुल सीध में सूर्य और पृथ्वी की बीच आ जाता है. ऐसा कई दशकों बाद ही होता है. खास बात यह है कि 2027 का यह सूर्यग्रहण बेहद लंबा और क्लियर होगा क्योंकि चांद उस समय पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु पर होगा, जिसे पेरिजी कहते हैं.
यह भी पढ़ें: दुनिया में ज्वालामुखी का ‘गढ़’ है ये देश, जहां सबसे ज्यादा फटते हैं वोल्केनो; दिल दहला देगा इतिहास का ये हादसा
इन जगहों पर छा जाएगा घना अंधेरा
इस खगोलीय घटनाक्रम के चलते चांद का साया सीधे धरती पर लंबे समय तक के लिए टिका रहेगा. यह घटना तब और खास हो जाती है जब इस समय सूरज ‘डायमंड रिंग’ या ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह नजर आएगा. यह ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होगा और इसका पहला प्रभाव जिब्राल्टर स्ट्रेट के पास देखा जा सकेगा. वहीं दक्षिणी यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका और मध्य पूर्व के कई हिस्सों में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा. स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनिशिया, लीबिया, मिस्र और मध्य पूर्व के शहरों में इस प्राकृतिक चमत्कार को देखा जा सकेगा.
क्या भारत में भी दिखेगा असर?
हालांकि भारतीयों को इस प्राकृतिक घटना का एहसास नहीं होगा क्योंकि सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखेगा. हालांकि कुछ सीमित हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा. सूरज के अचानक छिप जाने के कारण तापमान में लगभग 5 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. साथ ही, हवाओं की दिशा में बदलाव के अलावा पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के व्यवहार में भी असामान्य बातें देखने को मिल सकती हैं. कई वैज्ञानिक इसे पृथ्वी और जीवों के लिए एक प्राकृतिक प्रयोग मानते हैं, जो प्रकृति की प्रतिक्रियाओं को समझने में मदद करेगा. वैज्ञानिकों और शोध संस्थानों ने इस घटना को लेकर तैयारी शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
देश के नाम के आगे क्यों लिखा होता है रिपब्लिक, पीपल्स रिपब्लिक और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक? समझिए पूरा फर्क
1 day agoExclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला? जानिए News24 की जांच में क्या पता चला
1 day agoक्या है ERONET और ECINET सिस्टम, SIR प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
3 days agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक कितनी बार लाया गया रिमूवल नोटिस? जानिए क्या है पूरा विवाद और CEC को हटाने की प्रक्रिया
3 days agoकौन हैं युगांडा के नए राजा एडवर्ड रुकिडी न्याबोंगो? न्यूज एंकर के तौर पर किया काम, अब संभालेंगे राजगद्दी
3 days agoडेंगू-मलेरिया का खौफ जीरो, क्या दुनिया में कोई ऐसा देश है जहां मच्छर न हो?
10 days ago5 साल में 53 IIT स्टूडेंट्स की मौत, 50% से ज्यादा SC-ST, OBC वर्ग के छात्र; सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
10 days agoSBI Clerk Prelims Admit Card 2026 Released: 26-27 सितंबर को है परीक्षा, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
11 days agoबिछड़े प्रेमियों के नाम है ये अनोखा बाजार, साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं दरवाजे
11 days agoमेरियम-वेब्सटर डिक्शनरी ने 1400 नए शब्द किए शामिल, GenZ टर्म्स Looksmaxxing और Glow-Up भी लिस्ट में, क्या आप जानते हैं मतलब
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines