Actual Meaning of Mr. And Mrs.: हम रोजमर्रा की बोलचाल में बहुत से ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिनका हमें सही से मतलब भी नहीं पता। बस एक-दूसरे की देखा-देखी कौवा चला हंस की चाल और अपनी भी भूल गया वाली फेहरिस्त में होते चले जा रहे हैं हम। ध्यान रहे, इसी साल अगस्त में भारत की सर्वोच्च अदालत ने बहुत सारे शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी, जिन्हें आम बोलचाल में इस्तेमाल किया जाता है और उन्हें बोलना सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ कर रखा है कि अगर उन विशेष शब्दों को अपनी जुबान पर न लाएं तो फिर बोलें क्या। इसी के साथ अपनी मूल संस्कृति से विरक्त हो रहे समाज को सही राह दिखाने के उद्देश्य से ‘संस्कृति का मूल मंत्र’ शृंखला में आज हम ऐसे ही दो शब्दों की हकीकत से आप सबको रू-ब-रू कराएंगे। ये शब्द हैं ‘मिस्टर’ एंड ‘मिसेज’। इन दो शब्दों की पूरी लिखावट और इनके मतलब पर ध्यान देंगे तो शर्म के मारे पानी-पानी हो लोग अपने-अपने पति-पत्नियों के पैरों में गिरकर माफी मांगने पर उतारू हो जाएंगे। जानें ये दिलचस्प पहलू…
मान लिया जाए आप कहीं अपनी पत्नी के साथ गए हैं और वहां कुछ लोग आपकी पत्नी को नहीं जानते। जब वो आपके साथ नजर आ रही अनजान महिला के बारे में पूछते हैं तो जवाब में Mrs.शब्द का इस्तेमाल करके आप अनजाने में ही सही, लेकिन अपनी जीवनसंगिनी का अपमान कर बैठते हैं। ठीक ऐसे ही उन महिलाओं को भी सोचना चाहिए जो किसी न किसी मौके पर अपने पति या दूसरे करीबी रिश्तेदार जैसे भाई वगैरह को मिस्टर (Mr.) कह बैठती हैं। इसके पीछे वजह बहुत बड़ी है, लेकिन पहले थोड़ा इसकी लिखावट पर बात करते हैं। बड़ी बात है कि जब Mr. या Mrs. की वर्तनी (Spelling) पूछ ली जाए तो 100 में से शायद कोई एक आदमी ऐसा होगा, जो सही-सही जवाब दे पाता हो। यहां तक कि ऐसे-ऐसे सवालों से ज्ञानवर्धन करने वाली Quora नामक वेबसाइट पर ऐसे सवालों की बाढ़ आई होती है।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर जरूर करें 5 उपाय, शहद से भी मीठा होगा पति-पत्नी का प्यार
ऐसी स्थिति में संबंधित हालात से थोड़ा सा भी वक्त मिते ही हम में से ज्यादातर लोग डिक्शनरी उठाकर शब्दों का मतलब खोजने लग जाते हैं। ध्यान रहे, हिंदी के श्रीमान के बदले इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द Mr. और श्रीमती के विकल्प के तौर पर बरता जा रहा शब्द Mrs. असल में हैं ही नहीं। ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज डिक्शनरी में झांकने पर पता चलेगा कि इसे Mr. Mister का छोटा रूप है, वहीं Mistress को शॉर्ट करके Mrs. बना दिया गया। लिखा गया है कि पत्नी के लिए मिसेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि श्रीमती शब्द की इन दोनों शब्दकोषों में कोई व्याख्या नहीं है।
यह भी पढ़ें: क्या होता है नाइट फॉल या स्वप्नदोष? इसका आना सही या गलत, वो हर बात जो जानना है जरूरी
प्रसिद्ध वक्ता ने इन शब्दों की जो व्याख्या दी
अब आते हैं विद्वान जनों की तरफ से की गई इन शब्दों की व्याख्या पर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब और मेटा आदि पर एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और वक्ता आचार्य राजीव दीक्षित ऑफिशियल नामक अकाउंट्स पर एक वीडियो है, जिसमें इस बात पर खुलकर बताया गया है। असल में राजीव दीक्षित के निधन के बाद उनके विचारों से प्रभावित लोग उनके विचारों से पूरी दुनिया को अवगत कराने का बीड़ा उठाए हुए हैं।
इस वीडियो में राजीव दीक्षित ने मिस्टर और मिस्ट्रेस दोनों ही शब्दों की बड़ी खतरनाक व्याख्या की है। उनके विचारों पर गौर करें तो ये दोनों ही शब्द ‘मिस्टर’ एंड ‘मिसेज’ उन स्त्रियों या पुरुषों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, जो पति-पत्नी न होकर सिर्फ एक-दूसरे के साथ हमबिस्तर हुए होते हैं यानि कि मौज-मस्ती की और निकल लिए। इसके बाद दोनों में से किसी का भी किसी की भी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं रह जाता।
संबंधित खबरें
आम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 hrs agoसह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 days agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
7 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
19 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines