हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Police Bharti: 10वीं 12वीं पास के लिए पुलिस में निकली भर्तियां, महिला भी कर सकेंगी अप्लाई, यहां चेक करें डिटेल्स

विज्ञापन
WB Police Recruitment 2023

WB Police Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने 130 वार्डर और महिला वार्डर पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी 29 अगस्त से 4 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र एडिट कर सकेंगे।

रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 130 वार्डर और महिला वार्डर पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

केवल पश्चिम बंगाल की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को छोड़कर सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹220 है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹20 है।

WB Police recruitment 2023 Notification

WB Police Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

  • WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
  • इसके बाद, “Recruitment of Warders and Female Warders in the Department of Correctional Administration, Govt. of West Bengal 2023” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज जारी होगा
  • आवेदन पत्र भरें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें