UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने कहा कि हालांकि अनुशंसित उम्मीदवारों की अंतिम सूची आज जारी की गई है, चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा पहले ही सूचित कर दिया गया है।
ऐसे में जो उम्मीदावर इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में पदों के अनुसार सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों के नाम पीडीएफ फॉर्मेट मे अपलोड किए गए हैं।
यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, देश के विभिन्न मंत्रालयों में खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी जारी हुई थी।जैसे स्वास्थ्य मंत्रालय में ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकली थी। इसी तरह रक्षा मंत्रालय में सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट की वैकेंसी के लिए रिजल्ट जारी हुए है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
UPSC Result: ऐसे चेक करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest update के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Check: Various Post Result Exam 2022 के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन दिखेगा।
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
- उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले सकते हैं।
इन पदों पर भर्तियां
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर (एनेस्थिसियोलॉजी)
- सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स), वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय, रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय
- स्टाफ नर्स, फरक्का बैराज प्रोजेक्ट, जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा संरक्षण, जल शक्ति मंत्रालय
- Public Prosecutor, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, गृह मंत्रालय
- ग्रेड- III असिस्टेंट प्रोफेसर (त्वचा विज्ञान, रतिरोग विज्ञान और कुष्ठ), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
- डिजाइन ऑफिसर इलेक्ट्रिकल, एकीकृत मुख्यालय (नौसेना), नागरिक कार्मिक निदेशालय, रक्षा मंत्रालय
- नॉटिकल सर्वेयर कम डिप्टी डायरेक्टर जनरल, जहाजरानी महानिदेशालय
- सीनियर लेक्चरर, सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन.
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines