UPSC Mains Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 जारी करेगा। घोषित होने पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर भी उपलब्ध होंगे।
आयोग ने अभी भी यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स के परिणाम जारी करने का सही समय और तारीख जारी नहीं की है, लेकिन 24 नवंबर, 2022 के नोटिस के अनुसार परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इसने उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अपने डाक्यूमेंट्स तैयार रखने को कहा है।
सभी योग्य उम्मीदवारों का व्यक्तित्व टेस्ट/इंटरव्यू अगले साल की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे व्यक्तित्व टेस्ट/इंटरव्यू के उद्देश्य के लिए अपने सभी संबंधित डाक्यूमेंट्स तैयार रखें और प्रत्येक की एक फोटोकॉपी के साथ तैयार रखें।
यूपीएससी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि “DAF-II (केवल ऑनलाइन मोड) जमा करना अनिवार्य है और यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर DAF-IIऑनलाइन जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में कोई अनुरोध नहीं माना जाएगा ”
UPSC Mains Result 2022: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए चेक कर सकेंगे परिणाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाकर ‘Written results’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर ‘ Civil Services Mains (Written) Results 2021’ लिंक दिखाई देगा। यहां क्लिक करना होगा।
- अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसे डाउनलोड करना होगा।
- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
तैयार रखें ये डाक्यूमेंट्स
- ओरिजनल मैट्रिक / हायर सेकंडरी / सर्टिफिकेट या नाम और फिर डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन की ओरिजनल मार्कशीट और डिग्री
- एमबीबीएस और अन्य मेडिकल डिग्री के लिए इंटर्नशिप completion सर्टिफिकेट
- कास्ट, PwBD सर्टिफिकेट, यदि लागू हो।
बता दें, UPSC CSE के फाइनल परिणाम में मेन्स की लिखित परीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयार किया जाता है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines