UPSC Civil Services Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 21 फरवरी को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना फॉर्म जमा नहीं किया है, वे इसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने सीधा लिंक
इस दिन खुलेगी करेक्शन विंडो
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी 2023 से शुरू हुई थी और 21 फरवरी इसकी आखिरी तारीख है. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोग 22 फरवरी 2023 से कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन विंडो खुलेगी. उम्मीदवार 28 फरवरी 2023 को या उससे पहले ऑनलाइन सुधार सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
UPSC Civil Services Exam 2023: ऐसे करें आवेदन
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- एक बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
- अब, लॉगिन करें और परीक्षा का चयन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- अपना फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लें।
15 सितंबर से होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। इस बीच, आयोग 15 सितंबर, 2023 को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 आयोजित करेगा और यह 5 दिनों तक चलेगी। यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 पहले ही जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
हाल ही में, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सिविल सेवा के उम्मीदवारों की एक याचिका को खारिज कर दिया, जिन्होंने परीक्षा देने के लिए आयु सीमा समाप्त कर दी थी और COVID-19 का हवाला देते हुए अतिरिक्त प्रयास करने के लिए कहा था।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines