हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UPSC Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा के परिणाम जल्द होंगे घोषित, इंटरव्यू के लिए इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

विज्ञापन
upsc cse result 2022

UPSC Civil Services Mains result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा मेन्स परीक्षा (CSE Mains) 2022 का परिणाम घोषित करेगा। नतीजे जारी होने के बाद यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे।

परिणामों की सही तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आयोग ने 24 नवंबर को एक नोटिस के माध्यम से सूचित किया कि परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इसने उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अपने डाक्यूमेंट्स तैयार रखने को कहा है।

यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू अगले साल की शुरुआत में होंगे। उसके बाद, मुख्य परीक्षा के परिणाम और इंटरव्यू/व्यक्तित्व परीक्षा के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। उपलब्ध होने पर यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परिणाम 2022 चेक करने के लिए सीधा लिंक दिया जाएगा।

विज्ञापन

UPSC exam result portal Link

UPSC Civil Services Mains result 2022: ऐसे करें चेक

  • यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • लिखित परिणाम पर जाएं।
  • अब, ‘परीक्षा लिखित परिणाम’ खोलें।
  • परीक्षा लिखित परिणाम और विवरण की जांच के लिए लिंक पर क्लिक करें।

इंटरव्यू के लिए इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

  • मूल मैट्रिक / उच्चतर माध्यमिक / समकक्ष प्रमाण पत्र या नाम और जन्म तिथि के समर्थन में CSE-2022 नियमों के अनुसार कोई भी दस्तावेज।
  • मूल डिग्री और स्नातक की मार्कशीट ।
  • एमबीबीएस और अन्य मेडिकल डिग्री के लिए इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र।
  • जाति, PwBD प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।

बाकी लिस्ट देखें के लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola