हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP Police Bharti 2026: यूपी पुल‍िस परीक्षा देने वालों को बड़ी राहत, नेगेट‍िव मार्क‍िंग हटी

UP Police Vacancy Rules: अगर आप यूपी पुल‍िस कांस्‍टेबल परीक्षा देने जा रहे हैं तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है, क्‍योंक‍ि अब परीक्षा से नेगेटिव मार्किंग हटा दी गई है.

विज्ञापन
UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में अब निगेटिव मार्किंग नहीं होगी

UP Police Vacancy: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable recruitment) के उम्‍मीदवारों के ल‍िए अच्‍छी खबर आई है. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Bharti Exam 2026) से अब माइनस मार्क‍िंग का प्रावधान हटा द‍िया गया है और यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने इसकी इजाजत दे दी है.

वैकेंसी आने में देरी

दूसरी ओर लंबे समय से जॉब वैकेंसी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के एक बड़े वर्ग ने नोटिफिकेशन तुरंत जारी करने और उम्र में छूट देने की मांग तेज कर दी है और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) पर लंबी देरी का आरोप लगाया है. कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर यूपी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते हुए ओवरएज होने की चिंता जताई है और X पर #UP_Constable_Vacancy हैशटैग 52,000 से ज्‍यादा पोस्ट पर ट्रेंड कर रहा है.

बता दें क‍ि इससे पहले भर्ती परीक्षा में गलत उत्‍तर देने पर आधे अंक काट ल‍िए जाते थे. अब इस नेगेट‍िव मार्क‍िंग स‍िस्‍टम में बदलाव कर द‍िया गया है. एक सही उत्‍तर देने पर दो अंक म‍िलते हैं, ऐसे में एक गलत उत्‍तर देने पर आधे अंक काटने का प्रावधान था, ज‍िसके बाद उम्‍मीदवार के पास 1.5 अंक रह जाते थे. अब गलत जवाब देने पर अंक नहीं कटेंगे.

विज्ञापन

यूपी पुल‍िस भर्ती (UP recruitment) प्रक्र‍िया द‍िसंबर 2025 में शुरू होने वाली थी, ज‍िसके ल‍िए आवेदन करने की आख‍िरी तारीख जनवरी 2026 में आती. लेक‍िन अभी तक प्रक्र‍िया शुरू नहीं होने के कारण उम्‍मीदवारों को एज एलब‍िल‍िटी से बाहर होने का डर सता रहा है.

इन पदों (UP Police Constable posts) के ल‍िए उम्‍मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है और साथ ही उनकी उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाह‍िए. मह‍िलाओं के ल‍िए उम्र सीमा 28 वर्ष है. ऐसे में उम्‍मीदवार तीन साल का एज र‍िलैक्‍सेशन मांग रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola