SSC MTS Exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 17 जनवरी, 2023 को एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 की नोटिफिकेशन जारी करेगा। मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर शुरू होगी।
आयोग 17 जनवरी 2023 को एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एसएससी द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, एसएससी एमटीएस का नोटिफिकेशन 17 जनवरी को जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। वहीं एसएससी एमटीएस टीयर-I भर्ती परीक्षा 2022 अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।
जानें योग्यता
बता दें परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए। आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को अधितम आयु सीमा में सरकारी मानदंड के अनुसार छूट भी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन करने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
और पढ़िए –UKPSC Upper PCS Admit Card: उत्तराखंड अपर पीसीएस मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC MTS Exam 2022: ऐसे करें अप्लाई
- एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- पेज के शीर्ष पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
- आवेदन करने के लिए खाते में लॉग इन करें या ऑनलाइन पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
10 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 day agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
5 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
14 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
16 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines