SSC CHSL Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा या एसएससी सीएचएसएल 2022 के लिए कल, 9 जनवरी को आवेदन फॉर्म सुधार के लिए विंडो सक्रिय करेगा। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं और 10 जनवरी तक सुधार कर सकते हैं।
SSC CHSL 2022 Vacancy
यह भर्ती अभियान लोअर डिविजनल क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की 4500 से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो (SSC CHSL Application Correction Window) के दौरान अपने संशोधित फॉर्म को सही कर जमा करने के लिए दो अवसर दिए जाएंगे यानी कि अगर उम्मीदवार ने अपडेटेड एप्लीकेशन में भी गलती की है तो उसे दोबारा संशोधित फॉर्म जमा करने का अवसर दिया जाएगा। लेकिन इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
एप्लीकेशन करेक्शन शुल्क
एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि पहली बार में एप्लीकेशन करेक्शन और सबमिशन के लिए आयोग द्वारा 200 रुपये चार्ज लिया जाएगा वहीं दूसरी बार में एप्लीकेशन करेक्शन के लिए आयोग द्वारा 500 रुपये चार्ज किए जाएंगे।
SSC CHSL Recruitment 2022: एप्लीकेशन करेक्शन फॉर्म में ऐसे करें बदलाव
- एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- पासवर्ड दर्ज करने के बाद एप्लिकेशन में करेक्शन करें।
- करेक्शन करने के बाद करेक्शन फीस भरें और सबमिट कर दें।
- अंत में इसे सेव कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट भी रख लें।
और पढ़िए –नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
7 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
9 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
16 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
16 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
22 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines