हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

SBI Recruitment 2023: एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली वैकेंसी, इस तरह से होगा सिलेक्शन , यहां देखें प्रोसेस

विज्ञापन
SBI SCO Recruitment 2023

SBI SCO Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से कर सकते हैं।

एसबीआई की इस वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसबीआई की इस वैकेंसी के लिए आवेदन 29 अप्रैल से शुरू हो रहे है और आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2023 है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 217 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन योग्यता, शर्ताों की विस्तृत जानकारी के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

रिक्ति विवरण

  • नियमित पद: 182 पद
  • संविदा पद: 35 पद

जानें योग्यता

उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

SBI SCO Recruitment 2023 Notification

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल होगा। बैंक द्वारा गठित शॉर्टलिस्टिंग कमेटी शॉर्टलिस्टिंग पैरामीटर तय करेगी और उसके बाद, पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को, जैसा कि बैंक द्वारा तय किया गया है, इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाने का बैंक का निर्णय अंतिम होगा। इंटरव्यू 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क ₹750/- है (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शून्य)। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग कर स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola