SBI PO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक 12 अक्टूबर, 2022 को एसबीआई पीओ भर्ती 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 1673 पदों को भरेगा।
SBI PO Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन- 21 सितंबर
आवेदन शुरू- 22 सितंबर
आवेदन की लास्ट डेट- 12 अक्टूबर
प्रारंभिक परीक्षा- 17 से 20 दिसंबर 2022
प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड- दिसंबर 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में
जानें योग्यता
एसबीआई पीओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी समकक्ष योग्यता की आवश्यकता होती है। जो ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इन कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के समय 31 दिसंबर 2022 से पहले पास होने का प्रूफ देना होगा।
SBI PO 20022 Notification link
आयु सीमा
21 वर्ष से 30 वर्ष। आयु की गणना 1 अप्रैल 2022 से होगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1992 से पहले और 1 अप्रैल 2002 के बाद का न हो। एससी व एसटी को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
SBI PO Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन
- एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं।
- करियर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- उपलब्ध एसबीआई पीओ लिंक को दबाएं और फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
- एक बार हो जाने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा हो गया है।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाएगा। अधिक विवरण जल्द ही घोषित किया जाएगा
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
16 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
20 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines