SBI Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खास तौर पर बैंकिंग सेक्टर में जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने Concurrent Auditor पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
1194 पदों पर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक ने 1,194 रिक्तियों को भरने का अभियान चालू कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक कैंडिडेट्स ने अप्लाई भी करना शुरू कर दिया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 बताई गई है। हालांकि, रिक्तियां केवल SBI और उसके पूर्ववर्ती सहयोगी बैंकों के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों के लिए अनुबंध के आधार पर हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा कत्ल हुआ मां…इंसाफ दिलाओ’, मृत विवाहिता ने ऐसे पकड़वाया ‘कातिल पति’
क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स की है जरूरत
आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वे पात्रता की तिथि के अनुसार पद के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं। जान लें कि इस पद के लिए अप्लाई करने के लिए जो जरूरी दस्तावेजों की जरूरत है वो हैं- असाइनमेंट विवरण, आईडी प्रमाण, आयु प्रमाण, आदि जिन्हें फॉम के साथ अपलोड करना होगा। ऐसा न करने पर आवेदन/उम्मीदवारी को शॉर्टलिस्टिंग/साक्षात्कार के लिए नहीं माना जाएगा।
नहीं देना होगा रिटर्न एग्जाम
शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स न्यूनतम योग्यता और एक्सपीरियंस को पूरा करता हो। बैंक की शॉर्टलिस्टिंग समिति मानदंड निर्धारित करेगी, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ये इंटरव्यू 100 अंको का होगा और कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची साक्षात्कार के अंकों के आधार पर होगी, जिसमें बराबरी की स्थिति में उम्मीदवारों को आयु के आधार पर रैंक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Baba Ramdev जिस घोड़े के साथ दौड़े वो किसका? बिहारी टार्जन के बारे में भी जानें
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
4 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
13 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines