SBI PO 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO 2023) की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार बैंक के करियर पोर्टल: sbi.co.in/web/careers/ पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस साल इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर की कुल 2,000 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।
जानें योग्यता
इस पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री आवश्यक है। जो लोग अपनी स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इंटरव्यू के लिए चुने जाने पर उन्हें 12 दिसंबर, 2023 को या उससे पहले डिग्री प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इन पदों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
आयु सीमा
जो उम्मीदवार 1 अप्रैल को 21-30 वर्ष के हैं, वे एसबीआई पीओ 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है।
एप्लीकेशन फीस
रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
SBI PO 2023: इस तरह से करें अप्लाई
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- अब, जॉइन एसबीआई और फिर करंट ओपनिंग्स पर जाएं।
- ‘RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS’ पर क्लिक करें और फिर ‘Apply Online’ पर क्लिक करें.
- नए पंजीकरण के लिए क्लिक करें और फॉर्म सबमिट करें।
- अब लॉग इन करें और आवेदन भरें।
- भुगतान करें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लें।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
9 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines