SSC GD Constable 2026 Recruitment: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आप स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC बेहतरीन मौका लेकर आया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026 रिक्रूटमेंट साइकिल के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) में 25487 जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल पोस्ट और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. सभी पोस्ट के लिए लेवल-3 पे स्केल 21700 से 69100 रुपये तक है. जिन कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10 पास की है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इन पदों के लिए एग्जाम फरवरी और अप्रैल 2026 के बीच होने की उम्मीद है.
SSC GD Constable 2026 Recruitment: कितनी है वैकेंसी?
SSC ने टोटल 25487 पोस्ट पर वैकेंसी जारी की है. इसमें से पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 23467 पोस्ट हैं और बाकी 2020 महिला कैंडिडेट्स के लिए है. हालांकि पदों को आयोग ने कई कैटेगरी में बांटी है. जैसे कि अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3702, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2313, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 5765, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 2605 और अनारक्षित (UR) कैटेगरी के लिए 11102 पोस्ट हैं.
यह भी पढ़ें : UPPSC PCS प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी, पास हुए या फेल, रोल नंबर से चेक करें
अब इसमें जो चुने जाएंगे, उन कैंडिडेट्स को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP), असम राइफल्स (AR) और सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) में पोस्ट दी जाएंगी.
SSC Police Constable Recruitment 2026: जरूरी तारीखों पर रखें नजर
एसएससी के इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 31 दिसंबर 2025 (रात 11 बजे) तक एक्टिव रहेगी. लेकिन उम्मीदवार फीस पेमेंट 1 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं.
फॉर्म में अगर कोई गलती रह गई है तो कैंडिडेट परेशान न हों. क्योंकि 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 (रात 11 बजे) तक उन्हें अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका मिलेगा.
SSC GD Recruitment 2026 : एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
एलिजिबल होने के लिए, कैंडिडेट की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए. SC और ST कैंडिडेट के लिए उम्र में पांच साल तक की छूट है, जबकि OBC और एक्स-सर्विसमैन तीन साल तक की छूट के लिए एलिजिबल हैं.
जिन्हें नहीं पता है, उन्हें बता दें कि एक्स-सर्विसमैन वो होता है जिसने इंडियन यूनियन की रेगुलर आर्मी, नेवी या एयर फोर्स में किसी भी रैंक पर, चाहे वह कॉम्बैटेंट हो या नॉन-कॉम्बैटेंट, कुछ शर्तों के साथ सेवा की हो.
एप्लिकेंट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से क्लास 10 पास होना चाहिए और NCC सर्टिफिकेट वालों को 5 परसेंट तक इंसेंटिव मिलेगा.
SSC GD Constable Police Recruitment 2026: पोस्ट के लिए अप्लाई कैसे करें?
अगर आप पहली बार अप्लाई करने जा रहे हैं तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोसेस पूरा करना होगा.
- ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- अपने OTR यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और GD कांस्टेबल रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें, 100 रुपये फीस दें और सबमिट करें.
- आप पोस्ट के लिए सफलतापूर्वक रजिस्टर हो जाएंगे.
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines