Railway Jobs: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लोगों के पास एक और मौका है। दरअसल, रेलवे ने 1036 पदों पर आवेदन मांगे थे, जिसमें रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। रेलवे के नए अपडेट के बाद अब अभ्यर्थी 21 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, लास्ट पेमेंट की भी डेट में भी बदलाव किया गया है। रेलवे में पीजीटी, टीजीटी, चीफ लॉ ऑफिसर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, लाइब्रेरियन, और प्राइमरी रेलवे टीचर भर्तियां निकाली गई हैं। जिससे जुड़ा ताजा अपडेट यहां देखें।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
कुल वैकेंसी- 1036
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 07/01/2025
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट- 21/02/2025
फीस की लास्ट डेट- 22/02/2025
फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट- 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक
ये भी पढ़ें: Infosys ने 350 फ्रेशर्स को नौकरी से निकाला, सरकार ने उठाया कदम, दिए जांच के आदेश
योग्याता क्या मांगी गई?
रेलवे ने 1036 पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अलग-अलग योग्यता मांगी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता 12वीं क्लास पास है। इसके अलावा, संबंधित सब्जेक्ट में बैचलर, मास्टर्स डिग्री होना जरूरी। वहीं, टीचिंग में भर्ती के लिए बीएड, डीएलएड या टीईटी परीक्षा क्लियर होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर जा सकते हैं।
आवेदन फीस कितनी?
सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। जिसकी पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से कर सकते हैं। इसके अलावा, सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को स्टेज I परीक्षा के बाद 400 रुपये का रिफंड दिया जाएगा। वहीं, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का रिफंड मिलेगा।
आवेदन का तरीका?
जो अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वहां पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। जिसके बाद एक फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें मांगी गई पसर्नल जानकारी, एजुकेशन और अन्य जरूरी डिटेल भर दें। सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद लास्ट में पेमेंट का ऑप्शन दिखेगा। जिसका भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।
ये भी पढ़ें: भारत में इन सेक्टर्स में तेजी से बढ़ रहीं नौकरियां; व्हाइट-कॉलर जॉब्स 32% की सालाना बढ़ोतरी
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines