RSMSSB recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार के लिए 5,388 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से नोटिफिकेशन चेक कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन लिंक 27 जून, 2023 को उपलब्ध होगा और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2023 है। जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार के पद के लिए परीक्षा संभावित रूप से 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
रिक्ति विवरण
यह भर्ती अभियान 5388 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 5190 रिक्तियां जूनियर लेखाकार के पद के लिए हैं और 198 रिक्तियां तहसील राजस्व लेखाकार के लिए हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 400 है।
योग्यता समेत अन्य डिटेल्स देखने के लिए नीचे दिए लिंक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
RSMSSB Junior Accountant Recruitment 2023 Notification
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
RSMSSB recruitment 2023: इस तरह से करें अप्लाई
- सबसे पहले RSMSSB की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण दर्ज करें।
- पदों के लिए आवेदन करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
सिलेक्शन प्रोसेस
- राजस्थान सीईटी-2022 के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- मुख्य लिखित परीक्षा
- डोकेमेन्ट्स वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
11 hrs agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
17 hrs agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
2 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
9 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
15 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
17 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
19 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines