दिल्ली : केंद्र सरकार 28 अगस्त को 8वें रोजगार मेले का आयोजन करने जा रही है। इसमें करीब 70,000 युवाओं को भारत सरकार के विभिन्न विभागों का एमपी नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस आयोजन में पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को संबोधित भी करेंगे। बताया गया है कि सभी कार्यक्रम केंद्रों पर केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
इन जगहों पर होगा आयोजन
जानकारी के मुताबिक, यह रोजगार मेला भारत के 25 से ज्यादा राज्यों के 44 स्थानों पर आयोजित होगा। इसमें केंद्र सरकार के विभागों समेत राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। बता दें देशभर से चुने गए नए कर्मचारी राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में नियुक्त किए जाएंगे।
अब तक इतने दिए नियुक्ति पत्र
मोदी सरकार से खिलाफ कई विपक्षी पार्टियां बेरोजगारी पर सवाल उठाती हैं। इसी को संभालने के लिए सरकार ने पिछले साल 22 अक्टूबर को देश के युवाओं को 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के लिए रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। इसकी को देखते सरकार अभी तक 3,62,000 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दे चुकी हैं।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
5 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त