Rozgar Mela 2022: केंद्र सरकार के ‘रोजगार मेला’ के हिस्से के रूप में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।
71 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर
सरकारी नौकरियों में भर्ती का केंद्र सरकार का मेगा प्लान रोजगार मेला 2.0 आज आयोजित किया गया। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रोजगार मेले के दूसरे चरण में 71 हजार से अधिक युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए। बता दें कि पहले चरण में 75,000 युवाओं को सरकार की तरफ से नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।
पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बातें
पीएम ने कहा कि आज देश के 45 शहरों में 71 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे है यानि आज एक साथ हजारों घरों में खुशहाली के नए दौर की शुरुआत हुई। पिछले आज ही के दिन धनतेरस पर केंद्र सरकार की तरफ से 75 हजार नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। आज का ये विशाल रोजगार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह सरकारी जॉब देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, ”देश की युवा शक्ति अधिक से अधिक मात्रा में राष्ट्र निर्माण में काम आए ये हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जानकार बता रहे हैं कि भारत के पास अपनी क्षमता दिखाने का स्वर्णिम मौका है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत उत्पादन के क्षेत्र में भी अव्वल बनने जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि, देश के युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का ये अभियान ऐसे ही अनावरत जारी रहेगा। भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है अपने युवाओं की प्रतिभा और उनकी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए। इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। अपने 71000 से ज्यादा सहयोगियों का में स्वागत करता हूं। अभिनंदन करता हूं।
इन पदों पर मिली है नौकरी
पीएमओ ने बताया कि जिन लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे गए हैं उनकी भर्ती शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और अन्य तकनीकी और पैरामेडिकल पदों के लिए हुई है। इसके अलावा विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में गृह मंत्रालय द्वारा बड़ी संख्या में पदों को भरा जा रहा है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines