REET Result 2022 Declared: राजस्थान के तृतीय श्रेणी अध्यापक बनने का सपना संजो रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रीट का परिणाम घोषित हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (REET 2022) में भाग लेने वाले छात्र BSER की वेबसाइट के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं।
बोर्ड ने परिणाम के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लिंक जारी किया है। यहां आपको REETRAJ का लिंक मिलेगा। इसके साथ ही reetbser2022.in के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परिणाम चेक किया जा सकता है।
रीट के मुख्य समन्वयक एल एन मंत्री और समन्वयक मेघना चौधरी द्वारा जारी संयुक्त बयान में बताया गया कि स्तर द्वितीय की परीक्षा तीन पारियों में होने के कारण स्केलिंग नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई। इस प्रक्रिया का फार्मूला रीट की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि रीट स्तर प्रथम की परीक्षा में 320014 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें से 203609 पात्र घोषित किए गए। इस प्रकार परीक्षा का परिणाम 63.63 रहा। स्तर द्वितीय की परीक्षा में 1155904 परीक्षार्थी शामिल थे, जिनमें से 603228 पात्र रहे। इस प्रकार परीक्षा का परिणाम 52.19 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि रीट 2022 की पात्रता आजीवन रहेगी।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
14 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines