Rajasthan Pre-D El Ed 2023: समन्वयक कार्यालय, प्री डी एल एड एवं रजिस्टर, शिक्षा विभाग ने राजस्थान प्री-डी एल एड 2023 परीक्षा तिथि जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक साइट panjiakpredeled.in के माध्यम से परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 जुलाई से 30 जुलाई तक है।
एग्जाम डेट
राजस्थान प्री-डी एल एड परीक्षा 28 अगस्त, 2023 को एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के जरिए डीएलएड जनरल और डीएलएड संस्कृत पहले जिसे बीएसटीसी कोर्स कहते थे में एडमिशन होगा। परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, राजस्थान की जनरल अवेयरनेस, टीचिंग एप्टीट्यूड, संस्कृत, इंग्लिश और हिंदी में लैंग्वेज एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
राजस्थान प्री DElEd परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन लिंक
जानें योग्यता
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (12वीं) न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग, आदि के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 45 फीसदी निर्धारित है। विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है।
आयु सीमा
उम्मीदवार जो 28 साल से अधिक उम्र के नहीं है, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 450 रुपए एक पेपर के लिए और 500 रुपए उनके लिए जो दोनों पेपर में शामिल होते हैं। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
10 hrs agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
16 hrs agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
2 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
9 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
15 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
17 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
19 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines