Railway Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल (RRC) उत्तर पूर्वी रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबासइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। नीचे भर्ती अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख कब है?
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर तय की है। उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक साइट ner. Indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RRC Gorakhpur Apprentice Recruitment 2023: पदों का विवरण
उत्तर रेलवे ने आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख किया है कि इस भर्ती अभियान के तहत अपरेंटिस के कुल 1104 पदों को भरा जाएगा।
आयु सीमा
जो भी उम्मीदवार अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 25 दिसंबर को 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार को अधिसूचना जारी होने की तिथि पर न्यूनतम 50% अंकों के साथ हाई स्कूल/10वीं की निर्धारित योग्यता और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Government Jobs: आईबी समेत इन विभागों में हो रहीं हजारों पदों पर भर्तियां, लाखों में मिलेगी सैलरी
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
RRC Gorakhpur Apprentice Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ner. Indianrailways.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र को अच्छे से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें। फिर आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा लें।
यहां क्लिक करके डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines