Punjab and Sind Bank Recruitment 2022: पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज 5 नवंबर से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 50
पद का नाम रिक्तियां
टेक्निकल ऑफिसर आर्किटेक्ट- 2
प्रथम सुरक्षा अधिकारी- 1
विदेशी मुद्रा अधिकारी- 13
विदेशी मुद्रा डीलर- 2
विदेशी मुद्रा अधिकारी- 3
मार्केटिंग ऑफिसर/रिलेशनशिप मैनेजर- 25
डेटा विश्लेषक- 2
ट्रेजरी डीलर- 2
Punjab and Sind Bank Recruitment 2022 Notification pdf Link
Punjab and Sind Bank Recruitment 2022 Direct Link to Apply
जानें आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 31 अगस्त, 2022 को न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
जानें योग्यता
टेक्निकल ऑफिसर आर्किटेक्ट – भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
प्रथम सुरक्षा अधिकारी – बीई (फायर इंजीनियरिंग) / बीई (फायर) / बी टेक (सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग) / बी.टेक. (अग्नि प्रौद्योगिकी और सुरक्षा इंजीनियरिंग) होने के साथ 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
विदेशी मुद्रा अधिकारी – सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवार को विदेशी मुद्रा संचालन में प्रमाणित होना चाहिए। योग्यता के बाद 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
मार्केटिंग ऑफिसर / रिलेशनशिप मैनेजर – ग्रेजुएट और फुल टाइम दो साल का एमबीए (मार्केटिंग) / पीजीडीबीए (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) / पीजीडीएमबी (बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
एसओ पद के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1003 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 177 रुपये का भुगतान करना होगा।
Punjab and Sind Bank Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट – punjabandsindbank.co.in पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और रिक्रूटर्स पर क्लिक करें।
- “बैंक में MMGS II और MMGS III में स्पेशलिस्ट ऑफिसरो की “LATERAL RECRUITMENT के लिए आवेदन करने का लिंक स्क्रीन पर होगा।
- पहले क्लिक करें और रजिस्टर करें।
- फिर लॉगिन करें, फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और डाउनलोड करें।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
16 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
17 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines